निगम कार्यालय व जवाहर चौक पर महापौर ने किया झण्डावंदन
देवास। 26 जनवरी गणंतंत्र दिवस के अवसर पर नगर निगम कार्यालय मे महापौर श्रीमती गीता दुर्गेश अग्रवाल के द्वारा प्रातरू 7.30 बजे झण्डावंदन किया। इसके पश्चात निगम परिसर मे निगम के उत्कृष्ट कार्य करने वाले 35 अधिकारियों व कर्मचारियों को महापौर गीता अग्रवाल के द्वारा सभापति रवि जैन, विधायक एवं महापौर प्रतिनिधि दुर्गेश अग्रवाल, आयुक्त दलीप कुमार, निगम शहरी गरीबी उपशमन विभाग समिती अध्यक्ष शीतल गोहलोत, पार्षद राहूल दायमा, वित्त एवं लेखा विभाग समिती अध्यक्ष प्रतिनिधि अजय पडियार के साथ प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
इसके पश्चात परम्परानुसार स्थानिय जवाहर चौक पर भी महापौर के द्वारा प्रातरू 8 बजे झण्डावंदन किया गया। इन अवसरों पर तिरंगे गुब्बारों को छोडा गया।
इस दौरान पार्षद दिव्या नितीन आहूजा, पार्षद प्रतिनिधि निती आहूजा, राज वर्मा, निगम उपायुक्त देवबाला पिपलोनिया, जाकिर जाफरी, उपायुक्त वित्त दिपक पटेल, प्र. कार्यपालन यंत्री इंदुप्रभा भारती, जगदीश वर्मा, प्र. स्वास्थ्य अधिकारी जितेन्द्र सिसोदिया, राजस्व अधिकारी अनुभूति श्रीवास्तव, प्र. कार्यालय अधिक्षक रणजीतसिहं पंजाबी, सहायक यंत्री दिनेश चौहान, मुशाहीद हन्फी, उपयंत्री पलक श्रीवास्तव, स्वच्छता निरीक्षक रवि गोयनार, भूषण पवार, हरेन्द्रसिह ठाकुर, भाजपा नेता विपुल अग्रवाल, कैलाश दशोरे व निगम अधिकारी व कर्मचारी बडी संख्या मे उपस्थित रहे।
0 Comments