Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

गणतंत्र दिवस पर देशभक्ति से ओतप्रोत सांध्य गीत कार्यक्रम संपन्न

गणतंत्र दिवस पर देशभक्ति से ओतप्रोत सांध्य गीत कार्यक्रम संपन्न
देवास। गणतंत्र दिवस के उपलक्ष में लव कुश सुर संगम परिवार द्वारा देशभक्ति से ओतप्रोत सांध्य गीत कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें ग्रुप के गायक कलाकारों ने देशभक्ति गीत एवं अन्य गीतों की प्रस्तुति दी । ग्रुप के संचालक अनिल नायक ने बताया कि कार्यक्रम का आरंभ वरिष्ठ नागरिक संस्था के डायरेक्टर गंगासिंह सोलंकी, यादें ग्रुप के संचालक अमित सोनकच्छ तथा अन्य अतिथियों के द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण, दीप प्रज्वलित कर सरस्वती वंदना एवं वन्देमातरम से किया गया।  जिसमें गायक कलाकार अनिल नायक, रामजीत सिंह, जयंत रेडेकर, रानी सोलंकी, आशा दुबे, जीत सिंह, अजय दायमा, अजय सोलंकी, अर्थ, डीके यादव, नीरज सेंगर, जीवन सतबिजवा, राजेंद्रपाल सिंह, अमोल मोरे इंदौर, प्रीति चौधरी, अमित कलोसिया, विलास तेलंग, हरीश जैन, शबनम पठान, शहजाद पठान, उदय कावले, संतोष दरकदार, प्रवीणराज सहगल, के सी नागर, सुनील पुराणिक ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियाँ दी। कार्यक्रम में उपस्थिति संगीत प्रेमी आनंदी लाल राठौर, विद्युत मंडल पेंशनर एसोसिएशन देवास जिला अध्यक्ष हुकुमसिंह सायल, संतोष पठारे, किरण रेडेकर, शब्दा पाराशर, कूकडे दंपति इत्यादि गणमान्य नागरिक भी शामिल हुए। शानदार एंकर प्रीति चौधरी द्वारा सभी साथियों को उत्कृष्ट स्लोगन से नवाजा गया ।ग्रुप के संयोजक  जयंत  और रानी सोलंकी द्वारा शानदार अरेंजमेंट की सभी ने प्रशंसा की। ग्रुप के उप संचालक रामजीत सिंह द्वारा आभार प्रकट किया गया।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...