देवास। सुख-समृद्धि, दान-पुण्य और उल्लास का पर्व मकर संक्रांति शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रयास गौतम के नेतृत्व में गुरुवार को स्थानीय जवाहर चौक पर कांग्रेसजनों द्वारा हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर लोगों को पतंगों का वितरण किया गया तथा तिल-गुड़ बांटकर मकर संक्रांति की शुभकामनाएं दी गईं। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रयास गौतम ने कहा कि हंसी-खुशी और उल्लास के इस पावन पर्व पर कांग्रेस पार्टी की ओर से सभी नागरिकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। उन्होंने सभी के स्वस्थ एवं कुशल जीवन की कामना करते हुए कहा कि देवास शहर की एकता और भाईचारे की परंपरा को बनाए रखना हम सभी की जिम्मेदारी है और सभी पर्व मिल-जुलकर मनाए जाने चाहिए। इस अवसर पर कांग्रेस नेता गुरचरण सिंह सलूजा, भगवान सिंह चावड़ा, सुधीर शर्मा, रोशन रायकवार, नरेंद्र यादव, नजर शेख, सुजीत सांगते, रविंद्र सोनी, वंदना पांडे, अनिल गोस्वामी, नीरज नागर, रूपेश कल्याने, ईशान राणा, दिलीप सिंह, कल्याण सिंह पवार, निलेश वर्मा, चंद्रपाल सिंह सोलंकी, शाजी हाशमी, वीरेंद्र परदेशी, सुभाष वर्मा, अविनाश जेठवा, डैनी खान, पी.सी. हरोडे, प्रहलाद मिस्त्री, कल्लू भाई, राष्ट्रीय प्रिंस कटेसरिया, दीपेश हरोडे, ईश्वर हरोडे, रितेश सांगते, मुरलीधर गुप्ता, महेंद्र ठाकुर, रईस कामदार, विजय जलोदिया, मनीष परमार, ओमप्रकाश मंडलोई, विजय चौहान, मोनू मदनलाल मुकाती, उबेद शेख, राहुल ठाकुर सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

0 Comments