देवास: मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवास श्री अजय प्रकाश मिश्र के मार्गदर्शन में एवं श्री रोहित श्रीवास्तव सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवास के निर्देशन में दिनांक 28.01.2026 को जिला जेल देवास, में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया ।
उक्त शिविर में माननीय श्री अजय प्रकाश मिश्र,अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवास ने अपने उद्बोधन में उपस्थित बंदियों को उनके प्रकरण में अधिवक्ता न होने पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवास से प्रकरण में पैरवी एवं अपील करने हेतु निःशुल्क अधिवक्ता प्रदान किये जाने की जानकारी दी I साथ ही बंदियों को प्रेरित किया कि जेल में रहकर अपने बारे में चिंतन करें जिससे आप अपने को अच्छे माहौल में बदले जब भी आप जेल से बाहर जाए तो लोगो को लगे कि आप में एक अच्छा बदलाव आया है I साथ ही मोटर व्हीकल एक्ट के अंतर्गत ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने वाहन का बीमा करवाने से संबंधित जानकारी देकर जागरूक किया ।
उक्त शिविर में श्री रोहित श्रीवास्तव सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवास, जेल अधीक्षक जिला जेल देवास, स्टॉफ सहित, बंदीगण उपस्थित रहे।

0 Comments