Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

ललिता जैन अध्यक्ष मनोनीत अंतर्राष्ट्रीय जैन प्रबुद्ध मंच का शपथ समारोह संपन्न

ललिता जैन अध्यक्ष मनोनीत अंतर्राष्ट्रीय जैन प्रबुद्ध मंच का शपथ समारोह संपन्न
देवास। अंतर्राष्ट्रीय जैन प्रबुद्ध मंच जिला देवास शाखा का गठन हुआ। जिसमें जिला अध्यक्ष  ललिता जैन मैनाश्री एवं नगर अध्यक्ष रागिनी चौधरी मनोनीत किए गए। कार्यकारी पदाधिकारी में जिला सचिव कल्पना जैन भाग्यश्री , कोषाध्यक्ष अनीता संघवी, नगर सचिव मेघना जैन, कोषाध्यक्ष नीतू छाबड़ा, उपाध्यक्ष मनीषा बापना ,संघ पंच अंगूर बाला सेठिया, प्रचारक रेखा बागरेचा,  कार्यक्रम प्रमुख सारिका जैन ,सह सचिव सोनल जैन, संरक्षक पुर्णिमा जैन, मार्गदर्शक रितिका जैन एवं संगठन सचिव सिद्धी औरा मनोनीत किए गए।
 इस अवसर पर शपथ ग्रहण समारोह  संपन्न हुआ। जिसमें समाज की महिलाओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया । समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में चित्रा जैन राष्ट्रीय संगठन सचिव , डेविड जैन राष्ट्रीय प्रचारक , शैलेष जैन नेशनल को-आर्डिनेटर , विजयपाल जैन टोंग्या प्रांत अध्यक्ष , विकेश जैन मेहता प्रांत सचिव , प्रगति जैन  प्रांतीय  अध्यक्ष महिला संघ,  अर्चना जैन कर्णावत राज्य सचिव, उपलब्धि जैन  संगठन सचिव  उपस्थित थे। प्रभु महावीर के चित्र समक्ष दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण द्वारा कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए अतिथियों का पौधे भेंट कर सम्मान किया गया।  अतिथियों ने जैनत्व ऐप के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह ऐप जैन समाज को डिजिटल रूप से एक सूत्र में बांधने का सशक्त माध्यम है। एक जागरूक जैन, सौ परिवारों को जागरूक कर सकता है। इस संदेश के साथ सभी पदाधिकारियों को समाज की पहचान, तीर्थ सुरक्षा और सामाजिक एकता के लिए कार्य करने की शपथ दिलाई गई। जिला अध्यक्ष ललिता जैन ने अतिथि परिचय दिया। नगर अध्यक्ष  रागिनी चौधरी ने स्वागत उद्बोधन दिया।  संचालन कल्पना जैन भाग्यश्री एवं सोनल जैन ने किया। मातृत्व दिवस पर निबंध प्रतियोगिता के पुरस्कार वितरित किए गए। छात्र पार्थ जैन को पढ़ाई  पुस्तकें प्रदान की गई । आभार  मनीषा बापना ने व्यक्त किया। उक्त जानकारी प्रवक्ता विजय जैन ने प्रदान की।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...