माहेश्वरी समाज का अंतर्राष्ट्रीय अधिवेशन जोधपुर राजस्थान में संपन्न,, देवास माहेश्वरी समाज प्रतिनिधिमंडल ने लिया अधिवेशन में भाग
देवास जिले से 24 सदस्यों ने लिया हिस्सा
देवास। माहेश्वरी समाज के जिला मीडिया प्रभारी राजेन्द्र मूंदड़ा ने बताया कि समाज का अंतर्राष्ट्रीय अधिवेशन जोधपुर राजस्थान में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विशेष अतिथि लोकसभा स्पीकर ओमप्रकाश बिरला, माननीय राज्यपाल हरिभाउ किशन रावजी वागड़े तथा राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, जोधपुर के सांसद एवं मंत्री गजेन्द्रसिंह शेखावत एवं राजसमन्द विधायक दीप्ति किरण माहेश्वरी आदि थे। मुख्य अतिथि अमित शाह ने कहा कि भारतीय इतिहास में राष्ट्रनिर्माण के अनेक कार्यों में योगदान देने वाला माहेश्वरी समाज आज इन्वेस्टमेंट, इनोवेशन व स्टार्टअप के माध्यम से ‘विकसित भारत’ के निर्माण को गति दे रहा है। इस समाज के द्वारा जोधपुर में आयोजित ‘माहेश्वरी ग्लोबल कन्वेंशन एवं एक्सपो-2026’ में उद्यमियों व युवाओं से संवाद किया। यह एक्सपो भारतीय व्यवसायों को ग्लोबल एक्सपोजर देने, विभिन्न उद्योगों को एक मंच पर लाने व निर्यात के अवसर तलाशने की दिशा में अहम सिद्ध हो रहा है। साथ ही, यहाँ माहेश्वरी समाज के गौरवमयी इतिहास को चिरस्मरणीय बनाने के लिए डाक टिकट एवं समाज की पत्रिका माहेश्वरी गौरव ग्रंथ का विमोचन किया गया और इस समाज द्वारा गरीबों को आवास देने की योजना का भी लोकार्पण किया। श्री शेखावत ने प्रधानमंत्री के द्वारा मिले संदेश का वाचन किया। अखिल भारतीय माहेश्वरी महासभा के नायक संदीप काबरा को महानायक के रूप मे देखकर,हर एक माहेश्वरी का सीना गर्व से भर गया। पूरे आयोजन में जोधपुर माहेश्वरी समाज के प्रत्येक व्यक्ति ने जिस अनुशासन से, आए हुए सभी (लगभग 50000) समाज जनों का जो स्वागत,सत्कार व प्रेम दर्शाया ,वह हमेशा- हमेशा के लिए स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाएगा। अधिवेशन में देवास जिले से मुरली मानधन्या, राजेन्द्र मूंदड़ा, मनोज बजाज, दिनेशचंद्र.बी. भूतडा, दिनेशचंद्र. एम. भूतडा, समीर मुंदडा, राधिका मुंदडा, रचना झंवर, अभिषेक लाठी, राजेन्द्र इनानी, राजकुमारी इनानी, बसंत इनानी, भारती इनानी, नरेंद्र छापरवाल, गगन लाठी, मनीषा लाठी, गोपाल धुत, एकता संदीप धुत, ब्रजेश धुत, दामोदर हुरकट, ज्योति तापड़िया, रितु तापड़िया, सीमा तापड़िया, श्रीकांची तापड़िया आदि उपस्थित थे। अविस्मरणीय, अनूठा, अकल्पनीय, असरदार,रहा जौधपुर अधिवेशन।

0 Comments