Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

सांदीपनि विद्यालय देवास में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया

सांदीपनि विद्यालय देवास में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया
    देवास 29 जनवरी 2026[शकील कादरी] मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवास श्री अजय प्रकाश मिश्र के मार्गदर्शन में सांदीपनि विद्यालय बालगढ़ देवास में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश देवास श्री अजय प्रकाश मिश्र ने यातायात व्यवस्था एवं कानून के संबंध में जानकारी देते ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने, वाहन का बीमा कराने के लिए विशेष रूप से समझाइश देकर छात्र-छात्राओं को जागरूक किया। साथ ही नशे से दूर रहकर अपने आने वाले कल को किस तरह उज्जवल बना सकते है और एक अच्छे व ईमानदार व्यक्ति की तरह जीवन यापन कैसे कर सकते हैं इस बारे में भी विशेष रूप से छात्र-छात्राओं को जागरूक कियाI

      शिविर में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री अजय प्रकाश मिश्र ने विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता छात्र-छात्राओं एवं कक्षा 10वीं/12वीं में टॉपर रहे छात्र, छात्राओं को पुरस्कार वितरित किये। कार्यक्रम में जिला शिक्षा अधिकारी श्री हरीसिंह भारती, प्राचार्य श्री देवेंद्र बंसल, विद्यालय स्टॉफ एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित थी।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...