Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

सेन्ट्रल इण्डिया एकेडमी में आयोजित हुआ कक्षा बारहवीं के छात्र-छात्राओं का बिदाई समारोह

सेन्ट्रल इण्डिया एकेडमी में आयोजित हुआ कक्षा बारहवीं के छात्र-छात्राओं का बिदाई समारोह 
देवास: सेन्ट्रल इण्डिया एकेडमी में कक्षा बारहवीं के छात्र-छात्राओं का बिदाई समारोह आयोजित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ सर्वप्रथम माॅं सरस्वती पर दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती रीटासिंह ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुये उनके उज्जवल भविष्य की कामना की व साथ ही विद्यार्थियों को भविष्य में अपने देश व माता-पिता के प्रति अपने दायित्वों को निभाने एवं उनके प्रति आदर करने व भविष्य में सफलता प्राप्त करने के लिये प्रेरित किया।
उक्त कार्यक्रम में प्रतिवर्षानुसार कक्षा ग्यारहवीं के छात्र-छात्राओं ने अपने वरिष्ठ छात्र-छात्राओं के लिये रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुति दी।
इसी अवसर पर विद्यालय द्वारा विशिष्ट छात्र-छात्राओं को अलग-अलग वर्गो में उनकी विशेषताओं के आधार पर हेरम्भ यादव को मिस्टर सी.आई.ए. व कु. अनन्या सिंह को मिस सी.आई.ए. एवं परफेक्ट अटेंडेंस शिवम पाटिल व मोस्ट कर्टियस बाॅय हार्दिक बंसल एवं मोस्ट कर्टियस गर्ल कु. वंशिका बघेल, मिस्टर स्टूडियस समर्थ बैरागी, मिस स्टूडियस कु. गौरी शर्मा, मोस्ट क्रियेटिव सोल हुसैन बोहरा, बेस्ट ड्रेस्ड अवार्ड बाॅय जयंत राठौर, बेस्ट ड्रेस्ड अवार्ड गर्ल कु. मंशिला भाटी, स्पोर्टिंग स्टार बाॅय शिवम पाटिल, स्पोर्टिंग स्टार गर्ल कु. लीजा मंसूरी, एवं झकास चैधरी को डिसीप्लिन आईकाॅन के खिताब से नवाजा गया।
कार्यक्रम के अंत में सभी वरिष्ठ विद्यार्थियों को विद्यालय के समस्त स्टाॅफ द्वारा उनके उज्जवल भविष्य के लियेशुभकामनाएँ गई।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...