Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

सर्द मौसम में विश्व के श्रेष्ठ ठुमरी गायक उस्ताद अमानत अली ख़ां की आरामगाह पर फूलों की चादर पेश कर याद किया

सर्द मौसम में विश्व के श्रेष्ठ ठुमरी गायक उस्ताद अमानत अली ख़ां की आरामगाह पर फूलों की चादर पेश कर याद किया

देवास । संगीत सम्राट उस्ताद रज्जब अली ख़ां संगीत कल्याण समिति के तत्वावधान में 3,जनवरी प्रातः 9.30, बजें भारत रत्न स्वर कोकिला लता मंगेशकर के गुरु विश्व के श्रेष्ठ ठुमरी गायिकी में शुमार उस्ताद अमानत अली ख़ां साब की आरामगाह पर 78, वीं पुण्यतिथि पर मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष मनोज राजानी, समिति अध्यक्ष मोहम्मद मुनव्वर खान,स्थानीय पार्षद सोनू परमार, पार्षद प्रतिनिधि वसिम हुसैन, पूर्व एल्डरमेन पार्षद ज़ाकिर उल्ला शेख,मो.कासिम, मिरासी मुस्लिम पंचायत देवास अध्यक्ष सलमान खान, आरिफ़ ख़ान, ग़ालिब ख़ान, राजू खान,अमन ख़ान, याक़ूब ख़ान सहीत बड़ी संख्या में उपस्थित जनों ने कड़ाके की ठंड में फूलों की चादर पेश कर फातेहा ख्वानी पेश कर स्मरण किया। इस अवसर पर समिति की और से पार्षद प्रतिनिधि श्री हुसैन को एक मांग पत्र सौंपा गया,कि स्थानीय पठान कुआं गिरीड के पास रज्जब अली,अमानत अली एवं मशहूर शायर व लेखक नूर देवासी के नाम से भव्य स्वागत द्वार गेट निगम की और से निर्माण किया जाए जिससे आने वाले समय में जन मानस इन की स्मृति को सहज सकें। समिति के मिडिया प्रभारी शाहबुद्दीन मंसूरी ने बताया कि आगामी 8,जनवरी को सुबह 10, बजें श्रेष्ठ संगीतचार्य संगीत सम्राट उस्ताद रज्जब अली ख़ां साब के स्मारक  स्थल पर उनकी 67, वीं पुण्यतिथि  संगीत प्रेमियों की उपस्थिति में मनाई जाएगी,तथा मध्य प्रदेश शासन संस्कृति विभाग एवं जिला प्रशासन व नगर निगम देवास के सहयोग से दौ दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रम 8,9, जनवरी शाम को स्थानीय मल्हार स्मृति मंदिर में होगा सभी संगीत साधकों एवं गुणी जन उक्त होने वाले गरिमामय आयोजन में शामिल हो।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...