देवास। खो खो इंडिया द्वारा आयोजित राष्ट्रीय सीनियर खो खो पुरुष/महिला वर्ग की प्रतियोगिता का आयोजन 31 से 3 फरवरी तक बैंगलोर के तुमकुर जिले में आयोजित की जा रही है। जिसमे देवास जिले के अमन श्रीवास, जयंत वर्मा, विजय मकवाना, अभिषेक पटेल , योगेश राजपूत, कुलदीप सिंह पवार और चेतना चौहान का चयन मध्य भारत खो खो टीम के लिए हुआ है जो बैंगलोर में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय सीनियर खो खो प्रतियोगिता में हिस्सा लेगी। मध्य भारत टीम राष्ट्रीय सीनियर खो खो प्रतियोगिता के लिए 28 जनवरी को रवाना हुई। चयनित खिलाड़ियों को बीसीजी कॉलेज ग्रुप ऑफ एजुकेशन के डायरेक्टर समाधान गोतम, विद्याकुंज इंटरनेशनल स्कूल के डायरेक्टर तन्मय गोतम एवं व्हीआयएस एकेडमी के खेल प्रशिक्षक आयुष श्रीवास , महेश सोनी (सचिव रस्साकसी संघ देवास) , पवन बोयत , सुयश पासी, आदित्य श्रीवास्तव और एकेडमी के सभी खिलाड़ियों ने चयनित खिलाड़ियों का स्वागत कर उनको अच्छे प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दी।

0 Comments