साईनाथ स्कूल में वाद–विवाद, स्टोरी टेलिंग एवं तात्कालिक भाषण प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
देवास: साईनाथ स्कूल में विद्यार्थियों की रचनात्मकता,आत्मविश्वास और बौद्धिक क्षमता को निखारने के उद्देश्य से वाद–विवाद प्रतियोगिता, स्टोरी टेलिंग प्रतियोगिता एवं तात्कालिक भाषण प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम विद्यालय के संचालक शकील अहमद कादरी एवं प्राचार्य मिशकात शकील के मार्गदर्शन में अत्यंत सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
कार्यक्रम की शुरुआत प्रेरणादायक उद्बोधन के साथ हुई, जिसमें विद्यार्थियों को मंच पर खुलकर अपने विचार रखने के लिए प्रोत्साहित किया गया।
स्टोरी टेलिंग प्रतियोगिता में छात्रों ने अपनी कल्पना शक्ति और भावपूर्ण प्रस्तुति से सभी का मन मोह लिया। इस प्रतियोगिता में तहरीम कुरैशी ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि तनिष्क पाल द्वितीय स्थान पर रहे।
इसके बाद आयोजित वाद–विवाद प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने विषय के पक्ष में तार्किक और प्रभावशाली विचार प्रस्तुत किए। इस प्रतियोगिता में तैयब खान ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, वहीं यशस्वी पाल ने भी अपने सशक्त तर्कों से सभी को प्रभावित किया।
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रही तात्कालिक भाषण प्रतियोगिता, जिसमें बिना पूर्व तैयारी के विद्यार्थियों ने अपनी वाक पटुता का परिचय दिया। इस प्रतियोगिता में मुस्कान खान ने प्रथम स्थान हासिल किया,जबकि दिव्य जैन द्वितीय स्थान पर रहें। इस अवसर पर प्राचार्य मिशकात शकील ने कहा कि ऐसे आयोजनों से विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता और आत्मविश्वास का विकास होता है। वहीं संचालक शकील अहमद कादरी ने सभी प्रतिभागियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दीं।
कार्यक्रम ने यह सिद्ध कर दिया कि साईनाथ स्कूल न केवल शिक्षा बल्कि सह- पाठ्यक्रम गतिविधियों में भी उत्कृष्टता की ओर निरंतर अग्रसर है।

0 Comments