अखिल भारतीय आदिवासी कश्यप कहार निषाद भोई समाज समन्वय समिति के प्रदेश अध्यक्ष बने मदनलाल कहार
देवास। अखिल भारतीय आदिवासी कश्यप कहार निषाद भोई समाज समन्वय समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजाराम कश्यप एवं महासचिव दिलीप कश्यप ने 28 राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों में कार्यरत 151 सामाजिक संगठनों के गठबंधन के विस्तार और सामाजिक कार्यों को सुदृढ़ बनाने हेतु समाज के प्रति संगठनात्मक एवं समर्पण भाव को देखते हुए प्रदेश इकाई में अध्यक्ष के पद पर मदनलाल कहार को नियुक्त किया है। श्री कहार पूर्व में म.प्र. मछुआ कल्याण बोर्ड के सदस्य तथा कई सामाजिक, राजनैतिक संगठनों में भी इनकी सक्रिय भागीदारी है। इनकी नियुक्ति पर समाज में हर्ष व्याप्त है। श्री कहार को विधायक श्रीमंत गायत्री राजे पवार, पूर्व मंत्री मोती कश्यप, राजू बाथम, भाजपा जिलाध्यक्ष रायसिंह सेंधव, महापौर गीता अग्रवाल, सभापति रवि जैन, विजय लक्ष्मी आरोण्या, भाजपा नेता ओम जोशी, मनीष सोलंकी, विजेन्द्र राणा, ने बधाई देते हुए अपेक्षा की है कि आपके कुशल नेतृत्व में समाज और प्रगतिशील होगा।

0 Comments