सेवानिवृत्ति पर सुशील कुमार पाण्डेय का मप्र विद्युत कम्पनी कर्मचारी संघ ने स्वागत कर दी विदाई
देवास। क्षेत्रीय लेखाधिकारी कार्यालय में पदस्थ कार्यालय सहायक-2 सुशील कुमार पाण्डेय के अधिवार्षिकी सेवा पूर्ण कर सेवानिवृत्त होने पर भोपाल रोड स्थित विद्युत मण्डल कार्यालय में गरिमामय सेवानिवृत्ति समारोह आयोजित किया गया। मप्र विद्युत कम्पनी कर्मचारी संघ के क्षेत्रीय अध्यक्ष कैलाश वर्मा ने बताया कि सेवानिवृत्ति पर संघ के मप्र कार्यकारी अध्यक्ष मकसूद पठान के नेतृत्व में स्वागत समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर क्षेत्रीय सचिव संजय सर मंडल, सहकारी संस्था अध्यक्ष उम्मेद सिंह राजपूत, रिजवान शेख, कमल श्रीवास, कमल कदम, सीताराम मुजाल्दे सहित अनेक संगठन कार्यकर्ता, विद्युत मण्डल के पदाधिकारी एवं कर्मचारियों ने उपस्थित होकर श्री पाण्डेय का पुष्प मालाओं से स्वागत किया तथा मिठाई खिलाकर भावभीनी विदाई दी। सहकर्मियों ने उनके सेवाकाल की सराहना करते हुए उनके स्वस्थ, सुखद और सक्रिय जीवन की शुभकामनाएं भी प्रेषित कीं।

0 Comments