कलेक्टर कार्यालय में शहीदों की स्मृति में दो मिनिट का मौन धारण कर शहीदों को दी श्रद्धांजली
देवास 30 जनवरी 2026/ प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी शहीद दिवस 30 जनवरी को शहीदों की स्मृति में कलेक्टर कार्यालय के परिसर में शहीद दिवस मनाया गया। इस अवसर पर प्रातः 11 बजे कलेक्ट्रेट कार्यालय में अधिकारी एवं कर्मचारियों द्वारा शहीदों की याद में दो मिनट का मौन रखकर श्रृद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर संयुक्त कलेक्टर सुश्री अंशु जावला, एसडीएम सोनकच्छ श्रीमती प्रिया चन्द्रावत, एसडीएम खातेगांव श्री प्रवीण प्रजापति, डिप्टी कलेक्टर सुश्री ऋतु चौरसिया सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।

0 Comments