Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

दिल्ली जा रही एनसीसी साइकिल रैली देवास पहुँची,,,बाजीराव पेशवा पर आधारित नुक्कड़ नाटक का मंचन

दिल्ली जा रही एनसीसी साइकिल रैली देवास पहुँची,,,
बाजीराव पेशवा पर आधारित नुक्कड़ नाटक का मंचन
देवास। पुणे से प्रारंभ होकर दिल्ली जा रही एनसीसी पीएम साइकिल रैली गुरुवार को देवास पहुँची। 10 एमपी बटालियन एनसीसी उज्जैन एवं प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ़ एक्सीलेंस श्री कृष्णाजीराव पवार शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, देवास के संयुक्त तत्वावधान में रैली का भव्य स्वागत किया गया। यह कार्यक्रम 10 एमपी बटालियन एनसीसी उज्जैन के प्रशासनिक अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल विनीत के मार्गदर्शन में आयोजित हुआ। कार्यक्रम का कुशल संचालन कैप्टन डॉ. संजय गाडगे ने किया। एनसीसी द्वारा आयोजित पीएम साइकिल रैली 2026 पुणे से दिल्ली तक संचालित की जा रही है। देवास शहर में रैली का विभिन्न स्थानों पर स्वागत किया गया। इस साइकिल रैली का मुख्य उद्देश्य बाजीराव पेशवा के ऐतिहासिक दिल्ली विजय अभियान की स्मृति को जनमानस में जागृत करना है। रैली में एनसीसी के 12 कैडेट्स शामिल हैं। यह रैली ब्रिगेडियर सचिन गवली, ग्रुप कमांडर, अमरावती ग्रुप मुख्यालय (महाराष्ट्र) की निगरानी में संचालित हो रही है। स्वागत कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में महाविद्यालय के पूर्व जनभागीदारी अध्यक्ष दिलीप सिंह यादव एवं मनीष पारीक उपस्थित रहे। विशेष अतिथियों के रूप में शहीद संजय मीना की धर्मपत्नी एवं पिता तथा जय हिंद फौज अकादमी के पूर्व सैनिक सदस्य उपस्थित रहे। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. एस.पी.एस. राणा द्वारा समस्त अतिथियों का शॉल, उत्तरीय एवं माल्यार्पण कर सम्मान किया गया। इस अवसर पर लगभग 200 एनसीसी कैडेट्स उपस्थित रहे, जिनमें नारायण विद्या मंदिर क्रमांक-1, उत्कृष्ट विद्यालय  नारायण विद्या मंदिर क्रमांक 2, सेंट्रल इंडिया अकादमी, केपी कॉलेज देवास तथा विज्ञान महाविद्यालय देवास के कैडेट्स शामिल थे। कार्यक्रम के दौरान साइकिल रैली के सदस्यों द्वारा बाजीराव पेशवा के जीवन वृत्त को लघु नुक्कड़ नाटक के माध्यम से प्रस्तुत किया गया। साथ ही देवास जिले की विभिन्न एनसीसी इकाइयों के कैडेट्स द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रभावशाली प्रस्तुति दी गई। आयोजन को सफल बनाने में सूबेदार बलविंदर सिंह, सेकंड ऑफिसर श्री राधेश्याम सोलंकी, थर्ड ऑफिसर रामकुमार कुशवाहा, थर्ड ऑफिसर सुनील कुमार, देवास के डॉ. संदीप नागर, इको क्लब प्रभारी जितेंद्र सिंह राजपूत सहित अन्य का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम का संचालन कैप्टन डॉ. संजय गाडगे ने किया तथा समापन अवसर पर कैप्टन संजय सिंह बरौनिया ने आभार प्रदर्शन किया। यह साइकिल रैली अपने उद्देश्य के साथ 2 जनवरी 2026 की प्रातः देवास से अगले पड़ाव के लिए रवाना होगी। कैप्टन डॉ. संजय गाडगे ने बताया कि रैली 26 जनवरी 2026 को नई दिल्ली पहुँचेगी, जबकि 27 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भी रैली में सम्मिलित होने की संभावना है।


Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...