शासकीय शिक्षा महाविद्यालय में मनाया गणतंत्र दिवस
देवास। शासकीय अध्यापक शिक्षा महाविद्यालय देवास में 77 वां गणतंत्र दिवस बड़े धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य अभय कुमार तोमर द्वारा परिसर में ध्वजारोहण किया गया। उपस्थित छात्रों को संबोधित करते हुए प्राचार्य द्वारा गणतंत्र दिवस के महत्व और इतिहास पर बताया गया। संचालन अभिजीत सिंह बैस ने किया। इस अवसर पर महाविद्यालय में स्टाफ सदस्यों में बनवारी लाल बैरागी, दीपक पाटीदार, अनिल जाधव, अमृता चौधरी, वर्षा शर्मा, उमा श्रीवास्तव, ममता पारीक, ललिता वावगे, इंदु बारेला एवं समस्त छात्रगण की उपस्थित रहे।
0 Comments