Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

खेल एवं युवा कल्याण विभाग की नई अधिकारी सीमा गड़रिया का स्वागत, हिन्द फौज सैनिकों का सम्मान

खेल एवं युवा कल्याण विभाग की नई अधिकारी सीमा गड़रिया का स्वागत, हिन्द फौज सैनिकों का सम्मान
देवास। मध्य प्रदेश सरकार द्वारा देवास जिला खेल एवं युवा कल्याण विभाग की अधिकारी का प्रभार संभालने पर श्रीमती सीमा गड़रिया का भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर हिन्द फौज द्वारा वर्ष 2025 में खेल, आर्मी, पुलिस, नेवी, एयर फोर्स एवं शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल करने वाले सैनिकों को सम्मानित किया गया। हिन्द फौज के कमांडर सीएसएम जितेंद्र गोस्वामी ने जानकारी देते हुए बताया कि यह कार्यक्रम सैनिकों के मनोबल को बढ़ाने और युवाओं को खेल व राष्ट्रसेवा के प्रति प्रेरित करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया। कार्यक्रम में खेल एवं युवा कल्याण विभाग की पम्मी मार्सकुले सहित हिन्द फौज के पदाधिकारी सुरेश शर्मा, कुमेर सिंह वर्मा, दीपिका बोरिवाल, सृजनिका लोखंडे, अजय दायमा, आरती दायमा, ललित द्विवेदी, रवि अग्रवाल, श्रीजा अग्रवाल, विकास गिरी, सीमा गिरी, अश्विन पेंगनिस, चंद्रशेखर तिवारी, मोना तिवारी, ताशिन शेख, पंकज जैसवाल, पुनित गिरी, मनीष पाटीदार एवं विशाल श्रीवास्तव विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन रीना पटेल ने किया। उपस्थित अतिथियों ने श्रीमती सीमा गड़रिया को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं तथा सम्मानित सैनिकों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...