Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्षों का वार्ड 1 जेतपुरा में हुआ स्वागत

नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्षों का वार्ड 1 जेतपुरा में हुआ स्वागत
देवास। 
वार्ड क्रमांक 1 जेतपुरा में मदन सिंह धाकड़ मित्र मंडल द्वारा करणी सेना के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष ठा. सुरेन्द्र सिंह गौड़ तथा अखिल भारतीय बलाई समाज के नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष विजेन्द्र सिंह राणा का भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष रायसिंह सेंधव, महापौर प्रतिनिधि दुर्गेश अग्रवाल एवं पूर्व महापौर सुभाष शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। अतिथियों ने नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्षों को पुष्पमालाएं पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर क्षेत्रीय नागरिकों और समाजजनों में उत्साह का माहौल देखा गया। स्वागत समारोह में प्रमुख रूप से अजय अग्रवाल, विद्युत मालाकार, विकास गिरी, हेमंत शर्मा, संतोष पंचोली, राजदीप धाकड़, भगवान चौधरी, जिम ट्रेनर रोहित सोनी, स्पर्श सक्सेना, कान्हा धाकड़, नवीन नाहर, कमल आहूजा, राजकुमार धाकड़, कुलदीप धाकड़, गब्बर धाकड़, शाकीर शेख सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में मदन सिंह धाकड़ ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित जनों का आभार व्यक्त किया।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...