कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षाएँ हुई प्रारंभ,पहले पेपर के दिन प्रत्येक परीक्षा केन्द्र पर है पुलिस का कड़ा पहरा,,
पेट्रोलिंग पार्टिया भी लगातार कर रही है भ्रमण,,
जिले के सभी बच्चों को सम्पूर्ण देवास पुलिस की ओर से शुभकामनाएँ
देवास: माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित कक्षा 12 वीं की बोर्ड परीक्षाएँ आज से प्रारंभ हो गई हैं। परीक्षाओं के शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं व्यवस्थित संचालन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से देवास पुलिस द्वारा सभी परीक्षा केंद्रों पर सुदृढ़ एवं प्रभावी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। परीक्षा के प्रथम दिवस से ही जिले के प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है, ताकि विद्यार्थियों को पूर्णतः सुरक्षित, भयमुक्त एवं सकारात्मक वातावरण प्राप्त हो सके। इसके साथ-साथ पुलिस की पेट्रोलिंग पार्टियाँ निरंतर क्षेत्र भ्रमण कर रही हैं, जिससे किसी भी प्रकार की अव्यवस्था अथवा अनुचित गतिविधि पर त्वरित नियंत्रण सुनिश्चित किया जा सके ।
पुलिस अधीक्षक देवास श्री पुनीत गेहलोद द्वारा समस्त थाना प्रभारियों एवं पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि परीक्षा अवधि के दौरान सतत निगरानी रखते हुए कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखें तथा विद्यार्थियों की सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता दें।
देवास पुलिस जिले के समस्त परीक्षार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ प्रेषित करती है तथा अभिभावकों एवं नागरिकों से अपील करती है कि वे प्रशासन का सहयोग करते हुए शांति, अनुशासन एवं सकारात्मक वातावरण बनाए रखें।

0 Comments