Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

संस्था नमो-नमो द्वारा लगातार 13 वे वर्ष में भव्य एवं अनूठी शिव बारात 15 फरवरी को

संस्था नमो-नमो द्वारा लगातार 13 वे वर्ष में भव्य एवं अनूठी शिव बारात 15 फरवरी को
देवास। संस्था नमो-नमो द्वारा इस वर्ष महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर लगातार 13 वे वर्ष में भी भव्य एवं अनूठी शिव बारात का आयोजन किया जा रहा है। शिव बारात रविवार, 15 फरवरी को सायं 5 बजे सयाजी द्वार से प्रारंभ होगी। संस्था संयोजक राजेश यादव एवं अध्यक्ष वरुण अग्रवाल ने बताया कि इस वर्ष की शिव बारात को विशेष रूप से आकर्षक एवं भव्य रूप दिया गया है। देश के विभिन्न राज्यों से कलाकार इसमें शामिल होंगे। केरल की प्रसिद्ध ढोल पार्टी, गुजरात की महिलाओं की डमरू पार्टी, उत्तर प्रदेश की सजीव झांकियां, रतलाम की चलित झांकियां तथा बेरसिया के कलाकारों द्वारा देवताओं की सजीव झांकियां मुख्य आकर्षण रहेंगी। शिव बारात में भगवान भोलेनाथ नंदी पर सवार होकर माता पार्वती को ब्याहने के लिए प्रस्थान करेंगे, जो श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगा। इस अवसर पर देवास सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी, जिलाध्यक्ष रायसिंह सेंधव, विधायक गायत्री राजे पंवार, पूर्व जिलाध्यक्ष राजीव जी खंडेलवाल, महापौर गीता दुर्गेश अग्रवाल, सभापति रवि जैन, पूर्व जिलाध्यक्ष बहादुर मुकाती, नंदकिशोर पाटीदार, पूर्व महापौर सुभाष शर्मा, शरद पचूनकर, कवि शशिकांत यादव एवं विश्वामित्र अवार्डी सुदेश सांगते विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। शिव बारात में अधिक से अधिक संख्या में श्रद्धालुओं से सहभागिता का आग्रह संस्था संचालक मंडल के सुमेरसिंह ठाकुर, संजय दायमा, नरेंद्र सोलंकी, दीपक सोनी, राकेश गुप्ता, महेश यादव, मनोज गर्ग, महेश चौहान, मनीष जैन, अजय तोमर, सुरेंद्र परिहार, अनिल चौधरी, बंटी मंगरोलिया, नितिन शेलके, नीलेश वर्मा, प्रवीण वर्मा, पंकज वर्मा, राम यादव, सोनू परमार, संजय ठाकुर, भूपेश ठाकुर, विकास जाट, गोपाल खत्री, राहुल गोस्वामी, शुभम जाधव, रोहित खिची (काली), रवि दायमा, रोहित शर्मा, मनीष काका, धीरेन्द्र दवे, लक्खा खत्री, गोलू पीओपी, राहुल ठाकुर, हेमंत कोदिया, दिनेश शर्मा, ईश्वर परसिया एवं शशांक पवैया,गौरव दुबे,नीलेश पड़ियार,बंटी प्रजापत, अजय सेंधव,तनय चौधरी,सुरेंद्र गायकवाड़, अजय यादव,सुनील पंजवानी द्वारा किया गया है।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...