राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026 का समापन,,
देवास: सड़क परिवहन एवं राज्यमार्ग मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा प्राप्त निर्देशों के पालन में पुलिस मुख्यालय भोपाल के मार्गदर्शन में माह जनवरी 2026 को “सड़क सुरक्षा : जीवन रक्षा” थीम पर राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह का आयोजन जिला देवास में किया गया। इस अभियान के अंतर्गत आयोजित विभिन्न जनजागरूकता कार्यक्रमों का समापन समारोह दिनांक 03.02.2026 को सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक देवास श्री पुनीत गेहलोद रहे। विशेष अतिथियों के रूप में श्री आलोक कुमार वर्मा परिवीक्षाधीन भा.पु.से. ,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात) श्री एच.एन. बाथम,सचिव अशासकीय शिक्षण संस्था श्री दिनेश मिश्रा,प्राचार्य इनोवेटिव स्कूल श्री मकसूद सर की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित छात्र-छात्राओं एवं आम नागरिकों को यातायात नियमों का पालन करने, सुरक्षित वाहन संचालन एवं सड़क पर जिम्मेदार नागरिक की भूमिका निभाने हेतु प्रेरित किया गया। अधिकारियों द्वारा यह संदेश दिया गया कि सड़क सुरक्षा केवल प्रशासन की नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है। इस अवसर पर: यातायात व्यवस्था में सहयोग करने वाले स्वयंसेवकों (वॉलेंटियर्स) को सम्मानित किया गया।
सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्तियों को “गोल्डन ऑवर” में अस्पताल पहुंचाकर जीवन रक्षा करने वाले जागरूक नागरिकों को सम्मानित किया गया।
राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत आयोजित चित्रकला, नाटक एवं निबंध प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान किए गए। साथ ही बच्चों को यातायात नियम समझाने हेतु यातायात पार्क का निर्माण भी किया गया ।
कार्यक्रम में पधारे अतिथियों का स्वागत संस्था सचिव मिर्जा मुशाहिद बैग,आर.पी. मिश्रा,सुरेश चौहान,शकील कादरी,सुरेंद्र राठौर द्वारा किया गया । कार्यक्रम का संचालन सैयद सदाकत अली ने किया । आभार आदित्य दुबे ने माना।
समापन अवसर पर अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि देवास पुलिस द्वारा भविष्य में भी सड़क सुरक्षा को लेकर ऐसे जागरूकता अभियान सतत रूप से चलाए जाएंगे, ताकि दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके और अमूल्य मानव जीवन की रक्षा सुनिश्चित की जा सके।

0 Comments