देवास - नेहरू स्टेडियम, इंदौर में आयोजित भव्य 'युथ वॉक 2026' कार्यक्रम में अमलतास विश्वविद्यालय एवं उसके समस्त संघटक संस्थानों ने अपनी उत्साहपूर्ण और संगठित सहभागिता दर्ज कराई। सक्षम प्राधिकारी के निर्देशानुसार विश्वविद्यालय के विभिन्न संस्थानों से बड़ी संख्या में विद्यार्थी एवं संकाय सदस्य इस युवा प्रेरणादायी आयोजन में शामिल हुए। इस अवसर पर अमलतास विश्वविद्यालय के अंतर्गत संचालित मेडिकल कॉलेज, आयुर्वेदिक कॉलेज, पैरामेडिकल कॉलेज, नर्सिंग कॉलेज और फार्मेसी कॉलेज के 500 से अधिक विद्यार्थियों ने सामूहिक रूप से हिस्सा लेकर अनुशासन और एकता का परिचय दिया।
आयोजन के दौरान मालवांचल विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. नारंग, रजिस्ट्रार श्री संजय रामबोले, डॉ. राजेन्द्र सिंह, डॉ. आर. सी. यादव, श्री विजय जाट विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम स्थल पर मालवांचल विश्वविद्यालय के स्टाफ से भी अमलतास विश्वविद्यालय के दल की सौहार्दपूर्ण मुलाकात हुई, जहाँ आयोजन को सफल बनाने में पूर्ण सहयोग प्राप्त हुआ। इस महत्वपूर्ण अवसर पर सहित विश्वविद्यालय के अन्य वरिष्ठ स्टाफ सदस्य भी उपस्थित रहे, जिन्होंने छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन किया।

0 Comments