मराठा समाज का युवक-युवती परिचय सम्मेलन 22 मार्च होगा, पंजीयन फार्म 17 फरवरी तक होंगे जमा
देवास। क्षत्रिय मराठा जाती युवक-युवती परिचय सम्मेलन एवं सम्मान समारोह 22 मार्च को उज्जैन रोड स्थित श्याम गार्डन परिसर में सम्पन्न होगा। क्षत्रिय मराठा नवनिर्माण समिति अध्यक्ष दिलीप बांगर ने बताया कि अखिल भारतीय मराठा युवक-युवती निशुल्क परिचय सम्मेलन के माध्यम से यह सम्मेलन विवाह योग्य युवक-युवती को अपने योग्य जीवन साथी चुनने का अवसर प्रदान करने का कार्य समिति कर रही है। 22 मार्च को होने वाले सम्मेलन के फार्म मप्र के विभिन्न जिलो के साथ छत्तीसगढ़, गुजरात, राजस्थान, महाराष्ट्र, हरियाणा (पानीपत) में रहने वाले वाले मराठा बन्धुओ तक उपलब्ध करा दिये गये है, विवाह योग्य युवक-युवती अपना पंजीयन फार्म भरकर दि. 17/3/2026 तक जमा करा सकते है। सम्मेलन की स्मारिका का प्रकाशन 22 मार्च को होकर यह स्मारिका निशुल्क उन्हें प्रदान की जावेगी, जिन्होने फार्म भरकर पंजीयन कराया है। समिति द्वारा आयोजित सम्मेलन निशुल्क होकर सम्मेलन में शामिल समाज बंधुओं को भोजन आदि व्यवस्था समिति द्वारा निशुल्क कराई जाएगी। समिति के हेमंत चव्हाण, नितिन गांगुर्डे, संतोष मोदी, भालेराव मिसाल, श्रीमती आशा बांगर, श्यामराव पाटील, अशोक राव थिटे, श्याम राव बोराडे, अनिल भंवर, रिंकेश राव जाधव, भालचंद्र ताकोणे, संजय झरबडे, शकुंतला झामरे, शिरीष इंदुलकर, मुकुल बांगर, प्रकाश राव चव्हाण ने सभी मराठा जाति बंधुओं से आग्रह करते हुए विवाह योग्य अपने परिवार के युवक-युवतियों के फार्म अंतिम दिनांक के पूर्व भरकर सम्मेलन को सफल बनाने में समिति का सहयोग प्रदान करने की अपील की है।

0 Comments