देवास। निरंतर हो रहे विकास कार्यों की कड़ी में 80 लाख की राशि से होने वाले विभिन्न विकास कार्यों का शुक्रवार 6 फरवरी को हुआ भूमि पूजन। विधायक श्रीमंत गायत्री राजे पवार के द्वारा महापौर श्रीमती गीता दुर्गेश अग्रवाल, भाजपा जिला अध्यक्ष रायसिंह सेंधव, सभापति रवि जैन, विधायक एवं महापौर प्रतिनिधि दुर्गेश अग्रवाल के साथ वार्ड क्रमांक 4, 15, 16, 19 और 42 में सी.सी. रोड़, पेवर्स ब्लॉक, सांस्कृतिक भवन निर्माण कार्यों का भूमि पूजन किया।
80 लाख की लागत से किये जाने वाले विकास कार्याे की दी सौगात
उल्लेखनीय है कि विधायक श्रीमंत पवार ने वार्ड क्रमांक 4 में 10 लाख की लागत से सी.सी. रोड़ निर्माण तथा वार्ड क्रमांक 16 में 20 लाख की लागत से पेवर्स ब्लॉक तथा वार्ड 15 में 20 लाख की लागत से पेवर्स ब्लॉक वहीं वार्ड 19 में 20 लाख की लागत से गौतम नगर स्थित शीतला माता मंदिर गार्डन की बाउन्ड्री वॉल निर्माण एवं पेवर्स ब्लॉक, वार्ड 42 में 10 लाख की लागत से बालाजी नगर में सामाजिक सांस्कृतिक भवन निर्माण कार्य का वार्ड पार्षद एवं निगम लोक निर्माण समिति अध्यक्ष गणेश पटेल, स्वास्थ्य समिति अध्यक्ष धर्मेंन्द्र सिंह बैस, विधायक प्रतिनिधि भरत चौधरी, वार्ड पार्षद महेश फुलेरी, उषा खत्री, श्याम पटेल, राजा अकोदिया के साथ किया गया।
विधायक श्रीमंत पवार ने वार्डवासियों को दी शुभकामना
विधायक श्रीमंत पवार ने वार्ड वासियों को उनके वार्डों में किये जा रहे विकास कार्यों के भूमि पूजन के अवसर पर वार्ड वासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि देवास के 45 ही वार्डों में बिना कोई भेदभाव से हो रहे विकाय कार्य की गति और तेजी से बढ़ेगी जो कार्य पूर्ण हो चुके है उन कार्यों के लोकपर्ण के साथ शेष कार्य रह गये हैं उन कार्यों के भी शीघ्र भूमि पूजन करेंगे।
इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता सचिन जोशी, मधु शर्मा, देवेन्द्र नवगोत्री, नितू जाधव, दुर्गेश चिल्लोरिया, शुभम चौहान, हिमान्शु राठौर, मिलिंद सोलंकी, आनंद चौधरी, अर्जुन चौधरी, गोपाल खत्री, विपुल अग्रवाल, शंकर भोले, जूगनू गोसवामी, उदयसिह फुलेरी, जितेन्द्र जायसवाल, सौदानसिंह दरबार व बडी संख्या मे वार्डवासी उपस्थित रहे।

0 Comments