Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

बच्चों को चाहिए कि वे अनुशासन और परिश्रम को अपना मंत्र बनाएं, समाज और प्रशासन हमेशा आपके साथ है- एसपी गेहलोत,,,-संस्था मानस की अनूठी पहल: नि:शुल्क कोचिंग व शारीरिक प्रशिक्षण से 70 बच्चों को मिल रही नई दिशा, 5 जरूरतमंदों को साइकिल वितरण

बच्चों को चाहिए कि वे अनुशासन और परिश्रम को अपना मंत्र बनाएं, समाज और प्रशासन हमेशा आपके साथ है- एसपी गेहलोत,,,

-संस्था मानस की अनूठी पहल: नि:शुल्क कोचिंग व शारीरिक प्रशिक्षण से 70 बच्चों को मिल रही नई दिशा, 5 जरूरतमंदों को साइकिल वितरण

देवास। शहर की सामाजिक संस्था मानस द्वारा निम्न आय वर्ग के बच्चों के लिए संचालित नि:शुल्क कोचिंग एवं शारीरिक प्रशिक्षण की कक्षाएं आज शिक्षा और संस्कार का सशक्त केंद्र बन चुकी हैं। विगत तीन वर्षों से आईटीआई ग्राउंड पर उत्कृष्ट प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में यह पहल निरंतर जारी है। प्रतिदिन शाम 5 बजे से 6:45 बजे तक लगभग 70 बच्चे यहां अध्ययन व शारीरिक प्रशिक्षण के लिए नियमित रूप से उपस्थित हो रहे हैं। संस्था सचिव राजेश पटेल ने बताया कि कई बच्चे आर्थिक अभाव के कारण निजी कोचिंग का लाभ नहीं ले पाते। ऐसे बच्चों को न केवल शैक्षणिक मार्गदर्शन दिया जा रहा है, बल्कि व्यायाम और अनुशासन के माध्यम से उनका सर्वांगीण विकास भी सुनिश्चित किया जा रहा है। जो बच्चे प्रतिदिन 5 किलोमीटर दूर से पैदल आना-जाना करते हैं, उनकी सुविधा को ध्यान में रखते हुए संस्था द्वारा नि:शुल्क साइकिल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक पुनित गेहलोत, विशेष अतिथि जिला कोषालय अधिकारी निरूपमा पोरवाल तथा आईटीआई प्राचार्य हेमंत दंडोतिया के कर कमलों द्वारा 5 चयनित बच्चों को साइकिल भेंट कर उनका उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम में अतिथियों का स्वागत संस्था अध्यक्ष हेमंत शर्मा, जगदीश सिरोलिया, जगदीश परिहार सहित अन्य सदस्यों द्वारा पुष्पमालाओं से किया गया। मुख्य अतिथि एसपी श्री गेहलोत ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षा ही वह शक्ति है जो जीवन की दिशा बदल सकती है। संस्था मानस द्वारा किया जा रहा यह प्रयास सराहनीय है। बच्चों को चाहिए कि वे अनुशासन और परिश्रम को अपना मंत्र बनाएं। समाज और प्रशासन हमेशा आपके साथ है। एसपी ने कहा कि पुलिस हमेशा आपके साथ है। किसी भी समस्या पर 112 पर फोन कर सहायता ले। आयोजन के दौरान हिन्द फौज कमांडर जितेन्द्र गोस्वामी, फिजिकल ट्रेनर विजय ठाकरे, जगदीश परिहार, रानी यादव, तनु गवाटिया, राजू यादव, प्रिया शर्मा एवं नमिता रेड्डी का भी सम्मान किया गया। सभी प्रशिक्षक बच्चों को नि:स्वार्थ भाव से मार्गदर्शन प्रदान कर रहे हैं। कार्यक्रम का संचालन संस्था सचिव राजेश पटेल ने किया।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...