Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

श्री श्रीगौड़ ब्राह्मण समाज का सामूहिक विवाह एवं यज्ञोपवीत संस्कार सम्मेलन सम्पन्न,,8 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे एवं 9 बटूको का यज्ञोपवीत संस्कार हुआ

श्री श्रीगौड़ ब्राह्मण समाज का सामूहिक विवाह एवं यज्ञोपवीत संस्कार सम्मेलन  सम्पन्न,,

8 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे एवं 9 बटूको का यज्ञोपवीत संस्कार हुआ
देवास। अवंतिका नगर मक्सी रोड स्थित श्यामा वाटिका गार्डन में  श्री श्रीगौड़ ब्राह्मण समाज का भव्य, अविस्मरणीय, अनूठा एवं अभूतपुर्व सम्मेलन, जागृति श्री श्रीगौड़ ब्राह्मण समाज सेवा संगठन देवास द्वारा किया गया जिसमे 8 जोड़ों का विवाह एवं 9 बटूको का यज्ञोपवीत संस्कार सम्पन्न हुआ । यह आयोजन  प्रदेश के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में  उपस्थित लगभग चार हजार समाजजनों , महामंडलेश्वर  द्वय ,विद्वत आचार्यों एवं विभिन्न जिला संगठनों के कार्यकारिणी सदस्यों की उपस्थिति में मुख्यआचार्य डॉ. वेदप्रकाश जी शुक्ल एवं आचार्य प. कैलाशचंद्र जी जोशी तथा सहायक आचार्यों द्वारा पूर्ण वैदिक रीति सम्पन्न कराया गया। जागृति संगठन के द्वारा आयोजित एवं प्रांतीय महासभा द्वारा संयोजित इस आयोजन में जोड़ों को  घर गृहस्थी का उपयोगी सामान जैसे कुलर, पलंग , अलमारी, ड्रेसिंग  टेबल,   टीवी, बर्तन आदि तथा सुहाग का सामान मंगलसूत्र ,पायल ,नाक का काटा आदि कन्यादान में समिति एवं दानदाताओं द्वारा प्रदान किया गया। जागृति संगठन के अध्यक्ष वासुदेव शर्मा ने बताया कि संगठन द्वारा यह आयोजन एक सामूहिक सामाजिक बचत के उद्देश्य को लेकर किया गया था, जिसमे आयोजको को महत्वपूर्ण सफलता मिली साथ ही नव युवक युवतियों के लिए प्रेरणादायि रहा। इस आयोजन से समाज में नवचेतना,समरूपता तथा एकता का भाव जागृत हुआ है जो समाज को एक नई दिशा प्रदान करेगा । यह सम्मेलन एक आदर्श सम्मेलन के रूप में स्थापित हो गया है तथा आने वाले समय में संपन्न अथवा धनाढ्य लोग भी  सम्मेलन में शादी करने के लिए आतुर होगे ।इस सम्मेलन ने समाज जनो के मन में अमिट छाप  अंकित की जो  लंबे समय तक रहेगी। इस आयोजन में जागृति संगठन द्वारा अतिथियो, दानदाताओं एवं समाज के गणमान्य समाजजनों का सम्मान किया गया तथा सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया गया।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...