Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

शिक्षक कभी रिटायर नहीं होता ...संकुल प्राचार्य अशोक साहू,,कुरैशी सर को दी गई भावभीनी विदाई

शिक्षक कभी रिटायर नहीं होता ...संकुल प्राचार्य अशोक साहू,,

कुरैशी सर को दी गई भावभीनी विदाई
देवास। शिक्षक कभी रिटायर नहीं होता । शिक्षक जहां भी रहता है शिक्षा दान करता रहता है। यह विचार शासकीय माध्यमिक विद्यालय बैंक नोट प्रेस क्रमांक 10 के प्रधानाध्यापक श्री मुख्तार आलम कुरेशी सर की 43 वर्ष की सर्विस के बाद सेवानिवृत्ति पर आयोजित कार्यक्रम में नूतन संकुल प्राचार्य श्री अशोक साहू ने प्रकट किए। कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना से हुई। अभिनंदन पत्र का वाचन कन्या मिडिल स्कूल सोनकच्छ के प्रधानाध्यापक फारुख खान ने किया। विद्यालय परिवार द्वारा कुरैशी सर एवं उनके परिवार जनों का शाल,श्रीफल एवं गिफ्ट देकर अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर श्री कुरैशी ने कहा कि  सेवानिवृत्ति के बाद भी विद्यालय में अपनी समय-समय पर सेवाएं देते रहेंगे । विद्यालय के सभी बच्चों एवं स्टाफ को भोजन करवाया गया।इस अवसर पर स्कूल स्टाफ के  श्रीमती ज्योति मित्तल, असुंता इक्का,दीप्ति शास्त्री, वंदना भावसार,विकासखंड शिक्षा अधिकारी  अजय सोलंकी, पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष राजीव खंडेलवाल, जन शिक्षक आतिश कनासिया ,  नजीरुद्दीन शेख, एवं  परिवारजन उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन  महेश सोनी ने किया। आभार  रामानंद पंडितने माना।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...