अशासकीय शिक्षण संस्था संचालक संघ का शिक्षक सम्मान समारोह संपन्न
देवास। सेन थॉम अकादमी, देवास में नगर के अशासकीय विद्यालयों के शिक्षकों का शिक्षक सम्मान समारोह गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता शिक्षा संस्कृति न्यास, नई दिल्ली के राष्ट्रीय सचिव अतुल कोठारी ने की। कार्यक्रम में आत्म निर्भर भारत, नई दिल्ली के राष्ट्रीय संयोजक प्रो. ओम प्रकाश शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। विशेष अतिथि के रूप में संघ के अध्यक्ष राजेश खत्री एवं सचिव दिनेश मिश्रा मंचासीन रहे।
अध्यक्षीय उद्बोधन में श्री कोठारी ने अशासकीय शिक्षण संस्था संचालक संघ द्वारा समाजहित में किए जा रहे कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि हम सभी के भीतर सबसे पहले “आचार्य देवो भवः” की भावना होनी चाहिए, क्योंकि विश्व में आचार्य का कार्य सबसे श्रेष्ठ एवं चुनौतीपूर्ण होता है।
कार्यक्रम में देवास के 96 विद्यालयों के संचालक, प्राचार्य एवं शिक्षक- शिक्षिकाएँ उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन सैयद मकसूद अली एवं कीर्ति चव्हाण द्वारा किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा माँ सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इसके पश्चात सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत इज़ीयर अकादमी के विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत किया गया।
संघ द्वारा देवास के संघ के सम्माननीय सदस्य हेमंत वर्मा को साइकिलिंग के माध्यम से स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता अभियान चलाने हेतु तथा विद्यालय संचालक दंपत्ति आदित्य दुबे एवं रिचा दुबे को पर्यावरण संरक्षण हेतु संचालित “मेरे गणेश, मिट्टी के गणेश” अभियान के लिए प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया।
साथ ही देवास नगर के विभिन्न विद्यालयों के श्रेष्ठ शिक्षक-शिक्षिकाओं में
कल्पना व्यास, मीनाक्षी पाठक, संजय देवल, प्रज्ञा मिश्रा, रेणुका अवधवाल, समीना शेख,शैलजा पिल्लई, पूनम मंडल, अंजुलता जवाने, स्वाति प्रजापति,अरुणा जैन, ज्योति भंडारी, रेशमा शेख, रेखा कुमावत, स्मृति नासिकर, निदा शेख, विनोद चौहान, जयमाला कानूनगो, दक्ष गोस्वामी, रीना ठाकुर, श्वेता माली, रत्नमाला मकोड़े, रिया नागवानी, शिवानी आचार्य, रेखा वर्मा, शीला वर्गीस, शोभा सुनील, मेघा शर्मा, आकाश चौहान, नीलमणि, ज्योति पटेल, दिशा कोष्टी, रेणु सक्सेना, ममता यादव, आबिद अली, आकांक्षा जायसवाल, पूजा रघुवंशी, विलय नायर, सोनिया हिनोरे, यास्मीन शेख, नेहा बोदानिया, गोवर्धनलाल बोदानिया, पूजा शर्मा, आशीष पौराणिक, रागिनी चौरसिया, सारिका मुजमेर, सुनीता शर्मा, प्रमिला तिवारी, ममता ठाकुर, विपिन शर्मा, प्रियंका व्यास, उषा देशमुख, तरुणा शिंदे एवं संजीव शर्मा सहित कुल 96 शिक्षक- शिक्षिकाओं का सम्मान किया गया।
स्वागत भाषण संघ अध्यक्ष राजेश खत्री ने दिया। अतिथि परिचय सुरेंद्र राठौर द्वारा कराया गया तथा कार्यक्रम के अंत में स्वप्निल जैन ने आभार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ संपन्न हुआ !
उक्त जानकारी संघ के मीडिया प्रभारी शकील कादरी, आदित्य दुबे एवं अबरार अहमद शेख द्वारा संयुक्त रूप से प्रदान की गई।