Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

शा प्रा वि कुम्हार पिपलिया में वार्षिक उत्सव एवम विदाई समारोह सम्पन्न

शा प्रा वि कुम्हार पिपलिया में वार्षिक उत्सव एवम विदाई समारोह सम्पन्न
टोंकखुर्द-: आज दिनाँक 9/2/26 को शा प्रा वि कुम्हार पिपलिया के कक्षा 5 वी के बच्चोका विदाई समारोह सम्पन्न हुआ-
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि BAC श्री धर्मेंद्र सिंह सेंगर थे सर्वप्रथम मुख्य अतिथि द्वारा माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन किया गया,,
तत्पश्चात मुख्य अतिथि सहित सभी अतिथियों का मंगल तिलक लगाकर स्वागत किया गया l कार्यक्रम में अपने उद्बोधन में श्री सेंगर ने कहा कि सभी बच्चे उच्च शिक्षा के लिए यहां से विदा ले रहे है, आप सभी के उज्जवल भविष्य की कामना है आप खूब पढ़े, खूब बढ़े, तरक्की करें,, इसके साथ ही विद्यालय के कार्य करने की शैली की बहुत तारीफ की गई, बच्चो का शैक्षणिक स्तर वास्तव में किसी निजी संस्था से कम नही है l कार्यक्रम में राज्य स्तरीय चयन होने पर कु हर्षिता गुर्जर कक्षा 2 री,, गणित विषय, कु अनुष्का चौधरी कक्षा 4 थी हिंदी, कु हर्षिता चौधरी कक्षा 4 थी पर्यावरण,को सम्मानित किया गया, इसके अतिरिक्त वार्षिक उत्सव के दौरान हुए खेल गतिविधियों एवम अन्य प्रतियोगिताओं के विजेता बच्चो को भीशील्ड, कॉपी, पेन, पेंसिल, कंपास बॉक्स देकर सम्मानित किया गया
कार्यक्रम में मुख्य रूप से जनशिक्षक श्री हजारी लाल चौहान एवं दिनेश कुमार व्यास, प्रेम सिंह जसोना एवम विनोद मण्डलोई उपस्थित सहित गांव के गणमान्य नागरिक उपस्थित थे, कार्यक्रम का संचालन प्र अध्यापक श्री अरुण लोबानिया ने किया एवम श्री मनोहर लाल फौजी द्वारा आभार व्यक्त किया गया l

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...