Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

छोटे-छोटे प्रयोग से बच्चों ने समझे फिजिक्स के नियम

छोटे-छोटे प्रयोग से बच्चों ने समझे फिजिक्स के नियम
देवास। भारतीय भौतिकी शिक्षक परिषद की " फिजिक्स भारत  यात्रा  " डॉ प्रदीप कुमार दुबे के नेतृत्व में शासकीय माध्यमिक विद्यालय महाकाल कॉलोनी में आई। प्रधानाध्यापक महेश सोनी ने बताया कि इसके अंतर्गत बच्चों को फिजिक्स के विभिन्न नियम छोटे-छोटे प्रयोग करके बताए गए।
डॉ  दुबे ने  छोटे-छोटे प्रयोग द्वारा घनत्व ,आयतन, गुरुत्व केंद्र को बहुत ही सरल ढंग से बच्चों को समझाया। पानी  भरे गिलास में आलू के द्वारा घनत्व को समझाया गया। तार की एक नोक पर पतले तार की डिस्क को बैलेंस किया गया।  बच्चों को प्रयोग द्वारा समझाया गया कि किस प्रकार कलाकार रस्सी पर चलता है और अपने गुरुत्व केंद्र को संतुलित करता है।
डॉ दुबे ने बताया गया कि इस यात्रा का उद्देश्य विद्यार्थियों में विज्ञान के प्रति रुचि जागृत करना है ।चुंबक के प्रयोग,  हवाई जहाज कैसे हवा में उड़ता है इन सब का वैज्ञानिक कारण बच्चों को सरल प्रयोग के द्वारा समझायागया। सभी बच्चों से अंत में प्रश्न पूछे गए एवं उन्हें पुरस्कृत भी किया गया।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...