Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

द गार्जियन स्कूल में कक्षा दसवीं का फेयरवेल समारोह संपन्न

द गार्जियन स्कूल में कक्षा दसवीं का फेयरवेल समारोह संपन्न
देवास। द गार्जियन स्कूल में कक्षा दसवीं के विद्यार्थियों के लिए आयोजित फेयरवेल समारोह अत्यंत भव्य, अनुशासित एवं भावनात्मक वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिवार द्वारा मेधावी, अनुशासित एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को स्मृति-चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया। समारोह में विद्यार्थियों ने विद्यालय में बिताए अपने यादगार क्षणों को साझा किया, जिससे पूरा वातावरण भावुक हो उठा। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने अपने विद्यालय, शिक्षकों एवं प्रबंधन के प्रति आभार प्रकट करते हुए विद्यालय को उपहार भेंट कर अपनी कृतज्ञता व्यक्त की। विद्यालय प्रबंधन एवं शिक्षकों ने विद्यार्थियों को जीवन में उच्च लक्ष्य निर्धारित कर अनुशासन, परिश्रम एवं संस्कारों के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...