Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

विद्युत मंडल पेंशनर्स एसोसिएशन का धरना प्रदर्शन संपन्न

विद्युत मंडल पेंशनर्स एसोसिएशन का धरना प्रदर्शन संपन्न
देवास। विद्युत मंडल के पेंशनर्स द्वारा दो सूत्रीय मांगों को लेकर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन मंडुक पुष्कर धरना स्थल पर किया गया। धरना प्रदर्शन में एसोसिएशन के अध्यक्ष हुकुमसिंह सायल ने बताया कि विद्युत मंडल पेंशनरों की दो सूत्रीय प्रमुख मांगे जिसमें म.प्र. शासन द्वारा पेंशन की गारंटी एवं केन्द्र सरकार द्वारा घोषित तिथि व दर से महंगाई राहत के भुगतान के लिए विद्युत मंडल के चार प्रमुख पेंशनर संगठनो द्वारा प्रदेश स्तर पर संयुक्त मोर्चा का गठन कर आव्हान किया गया। मोर्चा के आव्हान पर प्रदेश भर में क्रमबद्ध आंदोलन चलाए जा रहे है। इसमें प्रथम चरण में प्रदेशभर में 23 दिसम्बर 2025 को जिलाधीश के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित किये गये एवं द्वितीय चरण में प्रदेशभर में जिला स्तर पर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन दोपहर 12 से शाम 4 बजे तक किये गये। इसी कड़ी में देवास में भी एक दिवसीय धरने का आयोजन किया गया। धरना प्रदर्शन में संयोजक सी.के. दीक्षित, आर.एस.चौधरी, एन.के.शर्मा, एल.डी.गुप्ता, एस.एन.जोशी, बी.के.स्वामी, एस.के. हिंगे, मुकुट वर्मा, मोहन मोदी, संजय वैष्णव, सुबोध गंगराड़े, मनोहर फड़निस, कैलाश शर्मा, इंदरसिंह सिसोदिया बागली, कालूसिंह चौधरी, बी.एल.कुमावत, कमलकिशोर दतलेचा, प्रहलाद कारपेंटर, राजेन्द्रसिंह चौहान, श्रीधर बागलीकर, के.एल.उंडासे, के.एम.कुरेशी, एस.प्रिया स्वामी, वृंदावन, बालुप्रसाद टोंकखुर्द, रामप्रसाद भाटिया, मुकुंद दिवटे, मदनलाल वर्मा जामगोद, देवेन्द्र पंडित, रफीकउद्दीन शेख, व्ही.के.दुबे, गुलाम रब्बानी, विष्णु मंडलोई, मधुकर भंवर, हीरालाल यादव, दिलीप गोयल, कैलाश शर्मा, सीताराम विश्वकर्मा, अशोक शुक्ला, संजय वैष्णव, मानसिंह ऐरवाल, बाबूलाल पटेल, संतोष कारपेंटर, रघुनाथ बिंजवा, सहित जिले भर से सैकड़ों पेंशनर्स उपस्थित हुए। संचालन सुबोध गंगराडे ने किया तथा आभार सचिव सी.एस.पंवार ने माना।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...