Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

अनवटपुरा आंगनवाडी में सुपोषण दिवस का आयोजन,,बच्चों का निशुुल्क चेकअप कर दी दवाईयां

अनवटपुरा आंगनवाडी में सुपोषण दिवस का आयोजन,,
बच्चों का निशुुल्क चेकअप कर दी दवाईयां
देवास। माह के प्रथम मंगलवार सुपोषण दिवस अंतर्गत परियोजना अधिकारी समीक्षा जैन तथा बालगढ़ सेक्टर पर्यवेक्षक वंदना खरे के मार्ग दर्शन में वार्ड 44 राजीव नगर अनवट पूरा आंगनवाड़ी केंद्र में सुपोषण दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें सन फार्मा हेल्थ कम्युनिटी केयर सेंटर के डॉक्टर नीरजा सुनवानी तथा शिशुरोग विशेषज्ञ डॉक्टर पंकज वडोदरा द्वारा कमजोर बच्चों का फ्री हेल्थ चेकअप किया गया साथ ही दवाइयां वितरण किया गया। आनंद नेत्रालय मार्केटिंग मैनेजर राहुल शर्मा की टीम ने क्षेत्रवासियों का फ्री नेत्र परीक्षण कर आँखो के ड्रॉप वितरित किये गये। कार्यक्रम में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता रानी सिंह ने गर्भवती माताओं को गर्भावस्था में खान पान पर ध्यान देने की समझाइश दी और कहा यदि गर्भावस्था से ही गर्भवती माता अपने स्वस्थ पर ध्यान रखेगी तो वह एक स्वस्थ शिशु को जन्म देगी। जरीना खान ने क्षेत्र की महिलाओं को बच्चों के स्वस्थ पर विशेष समझाइश दी। कार्यक्रम में सहायिका सीमा मालवीय , आशा कार्यकर्ता ज्योति परमार, नर्स मनीषा तथा बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थिति रहे।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...