Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

कांग्रेस के जिला संगठन महासचिव बने जितेंद्रसिंह गौड़

कांग्रेस के जिला संगठन महासचिव बने जितेंद्रसिंह गौड़
देवास। कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान नियुक्तियां हो रही हैं। हाल ही में प्रदेश कांग्रेस ने जिला संगठन महासचिवों की नियुक्तियां की हैं। देवास जिले में जितेंद्रसिंह गौड़ का जिला संगठन महासचिव (ग्रामीण) बनाया है। गौड़ की नियुक्ति संगठन में किए गए उनके कार्यों के आधार पर हुई है। जिले में संगठन की मजबूती के साथ ही समन्वय की जिम्मेदारी दी गई है, जो कांग्रेस में बड़ा पद माना जाता है। एनएसयूआई और युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष जैसे पदों पर रहकर गौड़ ने युवाओं की टीम तैयार की और कांग्रेस संगठन को मजबूती प्रदान की। छात्र राजनीति में अपना विशिष्ट मुकाम बनाया और जिलेभर के कालेजों में कांग्रेस की छात्र राजनीति का लोहा मनवाया। जब युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष का पद मिला तो युवाओं की टीम तैयार कर मप्र की भाजपा सरकार के खिलाफ कई आंदोलन किए। अनूठे आंदोलनों के कारण प्रदेशभर में गौड़ सुर्खियों में रहे और कुछ दिन पहले ही ठेले पर शराब बेचने वाले आंदोलन से आबकारी विभाग को घेरा था। इस आंदोलन ने पूरे प्रदेश में सुर्खियां बटोरी थी। नई नियुक्ति को लेकर कांग्रेसजन में भी उत्साह है और उनका कहना है कि गौड़ की नियुक्ति से कांग्रेस संगठन को मजबूती मिलेगी। जितेंद्रसिंह गौड़ ने कहा कि कांग्रेस की मजबूती ही पहली प्राथमिकता है। संगठन ने जो दायित्व दिया है, उसका समर्पण से निर्वाह करूंगा। 


Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...