Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

आपदा प्रबंधन, इंसिडेंट रिस्पोंस सिस्टम पर प्रभावी कार्यशाला आयोजित

आपदा प्रबंधन, इंसिडेंट रिस्पोंस सिस्टम पर प्रभावी कार्यशाला आयोजित

देवास [शकील कादरी] कलेक्टर एवं अध्यक्ष, जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के निर्देशानुसार तथा मध्य प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के परिपालन में सतवास के किट्टी आयलेड देवास में इंसिडेंट रिस्पोंस सिस्टम (आईआरएस) विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य आपदा की स्थिति में त्वरित एवं समन्वित कार्रवाई सुनिश्चित करने हेतु अधिकारियों एवं संबंधित विभागों को प्रशिक्षित करना था। कार्यशाला में इंसिडेंट रिस्पोंस सिस्टम के नामित सदस्यों को आपदा के समय उनकी भूमिकाओं एवं दायित्वों की विस्तृत जानकारी दी गई। प्रशिक्षण के दौरान आपदा प्रबंधन की संरचना, कमांड चेन, संसाधनों के समन्वय, संचार व्यवस्था, राहत एवं बचाव कार्यों की रणनीति तथा विभिन्न विभागों के बीच तालमेल पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्री ऋतुराज सिंह उपस्थित रहे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि प्राकृतिक अथवा मानवजनित आपदाओं की स्थिति में समयबद्ध एवं सुव्यवस्थित प्रतिक्रिया अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने और नियमित अभ्यास के माध्यम से अपनी तैयारियों को सुदृढ़ रखने पर बल दिया। मुख्य अतिथि श्री ऋतुराज देवास एवं विशेष अतिथि के रूप में एडीएम श्री शोभाराम आपदा प्रबंधन ने की व्यावहारिक चुनौतियों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि इंसिडेंट रिस्पोंस सिस्टम एक प्रभावी तंत्र है, जो आपदा के दौरान जिम्मेदारियों को स्पष्ट रूप से निर्धारित करता है और भ्रम की स्थिति को समाप्त करता है। कार्यशाला में एसडीएम, तहसीलदार, स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारी, नगर निगम, एसडीआरएफ एवं पुलिस विभाग के अधिकारी शामिल हुए।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...