शासकीय माध्यमिक विद्यालय हवनखेड़ी के विद्यार्थियों की स्वर्णिम सफलता
नकद राशि से किया सम्मानितदेवास। पिछले दिनों घोषित सत्र 2025 26 की ओलंपियाड परीक्षा में जिला स्तरीय परीक्षा में चयनित होकर माध्यमिक विद्यालय हवनखेड़ी के विद्यार्थियों ने स्वर्णिम सफलता प्राप्त की है। जिला स्तर पर आयोजित परीक्षा में माध्यमिक स्तर पर पूरे देवास जिले में से 18 बच्चों का चयन किया गया है। माध्यमिक विद्यालय हवनखेड़ी से तीन बच्चों कृष्णपाल रवि चौधरी 6 टी हिंदी विषय, अयान असलम पटेल 7 वी हिंदी विषय, और आयुष विनोद चौधरी 8 वी हिंदी और संस्कृत विषय में पूरे जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस परीक्षा में आयुष चौधरी ने कक्षा 8 वी में हिंदी विषय में पूरे मध्यप्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।
इस अवसर पर विद्यालय में एक सम्मान समारोह आयोजित किया गया जिसमे चयनित बच्चों को पुष्प माला पहना कर और मिठाई खिलाकर सम्मानित किया गया। विद्यालय की ओर से कृष्णपाल चौधरी और अयान पटेल को ग्यारह सौ रुपए तथा आयुष चौधरी को बाईस सौ रुपए की राशि प्रोत्साहन स्वरूप प्रदान की गई। इस अवसर पर विद्यालय स्टॉफ के द्वारा चयनित विद्यार्थियों को सम्मानित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

0 Comments