स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ एवं सेंड मैप के द्वारा उद्यमिता विकास पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन.
देवास। 18 फरवरी को प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस शास-कृष्णाजीराव पवार स्नातकोत्तर अग्रणी महाविद्यालय देवास के संस्कार हॉल में स्वामी विवेकानंद करियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ व सैडमेप के संयुक्त तत्वाधान में उद्यमिता विकास पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। आईक्यूएसी के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एवं वक्ता के रूप में उपस्थित सेडमैप के जिला समन्वयक प्रकाश तिलक, डी आई सी के जनरल मैनेजर आर.एस डाबर एवं सफल मसाला उद्यमी कल्पना श्रीवास्तव उपास्थित हुऐ। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉ आर. एस. अनारे, प्रकोष्ठ प्रभारी डॉ. बी. एस. जाधव एवं प्लेसमेंट एवं ट्रेनिंग ऑफीसर डॉ मनोज मालवीय ने मंच सांझा किया। मां सरस्वती व विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण व अतिथियों के स्वागत के पश्चात कार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत की गई। इस कड़ी में डॉ मनोज मालवीय ने कार्यक्रम की विस्तृत रूपरेखा दी। मुख्य वक्ता प्रकाश तिलक ने विद्यार्थियों को बताया कि स्वरोजगार वर्तमान परिप्रेक्ष्य में किस प्रकार नौकरियों के पीछे भागने से कई गुना बेहतर विकल्प है। द्वितीय सत्र में आर.एस डॉवर ने स्वरोजगार व उद्यम स्थापित करने हेतु शासकीय योजनायें बैक ऋण व सेटअप लगाने में आने वाली चुनौतियों, व उनके निराकरण के रास्ते बताये। अंतिम व तृतीय सत्र में उद्यमी कल्पना श्रीवास्तव ने अपने उद्यमी बनने के अनुभव विद्यार्थियों के साथ बाटे व उन्हें इस क्षेत्र में आगे बढने हेतु प्रेरित किया। कार्यक्रम को रोचक बनाने में प्लेसमेंट ऑफीसर डॉ मालवीय ने विद्यार्थियों से विषय से संबंधित प्रश्न पूछकर व विजेताओं को पुरुस्कार प्रदान कर उनका मनोबल बढाया। इस कार्यक्रम में बड़ीं संख्या में विद्यार्थियों व प्राध्यापकों ने रजिस्ट्रेशन कर सहभागिता दर्ज की।कार्यक्रम के सफल आयोजन में स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन समिति की डॉ प्रीति मालवीय, डॉ शशी सोलंकी, डॉ ललिता गोरे, डॉ जॉन प्रीतेश, दीपक अटारिया,डॉ. प्रतिमा रायकवार आदि का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम का संचालन डॉ मनोज मालवीय ने किया तथा आभार डॉ. बी.एस. जाधव ने माना।

0 Comments