Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

शा.क.उ.मा.वि. चिमनाबाई में वार्षिकोत्सव का आयोजन,,वर्ष भर चली गतिविधियों के पुरस्कार वितरित किए

शा.क.उ.मा.वि. चिमनाबाई में वार्षिकोत्सव का आयोजन
वर्ष भर चली गतिविधियों के पुरस्कार वितरित किए
देवास। शासकीय कन्या महारानी चिमनाबाई उ.मा. विद्यालय में वार्षिकोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। जिसमें वार्षिकोत्सव व वर्ष भर चली गतिविधियों की विजेता छात्राओं को अतिथियों द्वारा पुरस्कार वितरित किए गए। लगभग 100 छात्राओं ने पुरस्कार प्राप्त किए। स्टूडेंट ऑफ ईयर का प्रतिष्ठित अवार्ड कक्षा 12वी कला संकाय की छात्रा शिवानी विनोद चौधरी को दिया गया। कार्यक्रम में अतिथि के रूप में डिप्टी कलेक्टर पंकज परमार, जिला शिक्षा अधिकारी हरि सिंह भारतीय, पूर्व प्राचार्य एफ़ बी मानेकर उपस्थित थे। अतिथियों ने प्रेरणादायक उदबोधन दिया और उन्हें परीक्षा के लिए अग्रिम शुभकामनाएं दीं। डिप्टी कलेक्टर पंकज परमार ने कहा, छात्राएं ही देश का भविष्य हैं और उनकी शिक्षा और विकास पर विशेष ध्यान देना आवश्यक है। हमें उन्हें ऐसे अवसर प्रदान करने होंगे जो उन्हें अपने सपनों को पूरा करने में मदद करें। जिला शिक्षा अधिकारी हरि सिंह भारतीय ने कहा, विद्यालय की छात्राएं विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रही हैं और हमें उन पर गर्व है। हमें उन्हें प्रोत्साहित करना चाहिए ताकि वे अपने लक्ष्यों को हासिल कर सकें। पूर्व प्राचार्य एफ़ बी मानेकर ने कहा, विद्यालय का उद्देश्य केवल शिक्षा देना नहीं है, बल्कि छात्रों को जीवन के लिए तैयार करना है। हमें उन्हें नैतिक मूल्यों और सामाजिक जिम्मेदारी की शिक्षा देनी चाहिए। अतिथियों का स्वागत व स्वागत भाषण विद्यालय के प्राचार्य राजू सातपुते ने दिया। संचालन नीलम पटेरिया ने किया। आभार बाबूलाल भाटी ने माना।
द्वितीय सत्र में कक्षा 12वी की छात्राओं की विदाई का आयोजन किया गया। हर कक्षा की छात्रा ने एक अलग रंग की साड़ी पहनी थी और उनकी कक्षा अध्यापक ने भी वैसे ही रंग की साड़ी या कपड़े पहने थे। कक्षा 11वी छात्राओं ने 12वी की छात्राओं का पुष्प वर्षा से जोरदार स्वागत किया। छात्राओं ने रेम्प वाक करते हुए स्टेज पर प्रवेश किया व कनिष्ठ छात्राओं का अभिवादन व आभार व्यक्त किया। प्रत्येक कक्षा की छात्राओं ने एक विशेष परफार्मेंस दिया। कार्यक्रम का संचालन कक्षा 11वी छात्रा हीबा शेख, रेशमा शेख, नंदनी राठौर व राधा मालवीय ने किया । आभार तनीषा ठाकुर ने माना । कभी अलविदा न कहना के भावपूर्ण गीत के साथ भीगी आंखों से विदाई हुई। छात्राओं ने 12 वी छात्रा निष्ठा कसेरा को मिस फेयरवेल का अवार्ड दिया। इस अवसर पर शाला की समस्त छात्राओं को स्वादिष्ट भोजन भी कराया गया।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...