Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

जनसुनवाई में कलेक्टर श्री ऋतुराज सिंह ने नागरिकों की समस्‍याएं सुन अधिकारियों को निराकरण के दिये निर्देश

जनसुनवाई में कलेक्टर श्री ऋतुराज सिंह ने नागरिकों की समस्‍याएं सुन अधिकारियों को निराकरण के दिये निर्देश
     देवास 10 फरवरी 2026 [शकील कादरी] जिला मुख्यालय पर मंगलवार को कलेक्टर श्री ऋतुराज सिंह ने जनसुनवाई में आये आवेदकों की समस्याएं सुनी। जनसुनवाई में प्राप्त आवेदनों पर त्वरित कार्यवाही करते हुए कलेक्टर श्री सिंह ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को आवेदनों का निराकरण करने के निर्देश दिए। जनसुनवाई में जिलेभर के 95 से अधिक आवेदकों ने अपनी समस्‍या बताई। आवेदकों की समस्‍याएं सुन कलेक्टर श्री ऋतुराज सिंह ने संबंधित अधिकारियों को निराकरण के निर्देश दिये। जनसुनवाई में अपर कलेक्‍टर श्री शोभाराम सोलंकी, अपर कलेक्‍टर श्री संजीव जैन सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारीगण उपस्थित थे।
प्रधानमंत्री कृषक मित्र सूर्य योजना अंतर्गत कनेक्‍शन दिलाया जाये

जनसुनवाई में आवेदक रोशन ठाकुर निवासी राजोदा ने प्रधानमंत्री कृषक मित्र सूर्य योजना अंतर्गत कनेक्‍शन दिलाया जाने के संबंध में आवेदन दिया। आवेदन पर सुनवाई करते हुए कलेक्‍टर श्री सिंह ने संबंधित अधिकारी को जांच कर नियमानुसार कार्यवाही के निर्देश दिये।
दिव्‍यांग पेंशन दिलाई जाये

 जनसुनवाई में आवेदक नेपालसिंह निवासी ग्राम मुंडला दांगी ने आधार अपडेट नहीं हो पाने पर दिव्‍यांग पेंशन बंद के संबंध में आवेदन दिया है। आवेदन पर सुनवाई करते हुए कलेक्‍टर श्री सिंह ने संबंधित अधिकारी को तत्‍काल आधार अपडेट कर समस्या निरकारण करने के निर्देश दिये। इसके साथ ही कलेक्‍टर श्री सिंह ने आवेदक को सहायता राशि देने के निर्देश भी दिये।

प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाया जाये

जनसुनवाई में आवेदक भीमासिंह ने प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने के संबंध में  आवेदन दिया। आवेदन पर सुनवाई करते हुए कलेक्‍टर श्री सिंह ने संबंधित अधिकारी को जांच कर नियमानुसार कार्यवाही के निर्देश दिये।

शासकीय गली से अतिक्रमण हटवाया जाये

  जनसुनवाई में आवेदक दिनेश निवासी हाटपीपल्‍या ने शासकीय गली से अतिक्रमण हटवाने के संबंध में आवेदन दिया। आवेदन पर सुनवाई करते हुए कलेक्‍टर श्री सिंह ने संबंधित अधिकारी को जांच कर नियमानुसार कार्यवाही के निर्देश दिये।

ये आवेदन भी हुए प्राप्त

     जनसुनवाई में प्रधानमंत्री आवास योजना, जमीन के सीमाकंन, बिजली बिल कम कराने, बीपीएल सूची में नाम जुड़वाने, नामाकंन, बंटवारा, रास्ते पर से अतिक्रमण हटवाने, नालियों की साफ-सफाई करने सहित अन्य आवेदन पर संबंधित विभाग के अधिकारियों को जांच कर त्वरित निराकरण के निर्देश दिए।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...