Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

एडवोकेट प्रीमियर लीग टेनिस क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारम्भ

एडवोकेट प्रीमियर लीग टेनिस क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारम्भ 

देवास। जिले के अभिभाषकों के लिए खेल और उत्साह से भरा आयोजन होने जा रहा है। जिला अभिभाषक क्रिकेट टीम के तत्वावधान में “एडवोकेट प्रीमियर लीग – टेनिस क्रिकेट टूर्नामेंट 2026” का आयोजन 7 एवं 8 फरवरी 2026 को पुलिस ग्राउंड, पुलिस लाइन राधागंज, देवास (मध्य प्रदेश) में किया जाएगा। टूर्नामेंट संयोजक गोविन्द जोशी एवं सह संयोजक श्वेतांक राज शुक्ला ने बताया कि टूर्नामेंट का शुभारंभ 7 फरवरी को प्रातः 8 बजे से होगा। प्रतियोगिता की व्यवस्थाएँ अंतिम चरण में हैं और तैयारियाँ तेज़ी से जारी हैं। प्रतियोगिता के प्रत्येक मैच में 6–6 ओवर खेले जाएंगे। जिलेभर से 22 अभिभाषक टीमों की भागीदारी तय हो चुकी है, जिनमें 7 टीमें महिला अभिभाषकों की होंगी। प्रतियोगिता में विजेता टीम को ₹5100 नगद पुरस्कार एवं ट्रॉफी, उपविजेता टीम को ₹2100 नगद पुरस्कार एवं ट्रॉफी प्रदान की जाएगी। महिला वर्ग की विजेता टीम को भी ट्रॉफी एवं नगद राशि से सम्मानित किया जाएगा। साथ ही, सभी प्रतिभागी अभिभाषक खिलाड़ियों को समापन समारोह में प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। यह टूर्नामेंट खेल भावना के साथ अभिभाषकों के बीच आपसी सौहार्द और टीम स्पिरिट को भी मजबूत करने का अवसर बनेगा। टूर्नामेंट को सफल बनाने में संकेत सोलंकी, आयुष महाजन, आयुष तिवारी, रजत पंड्या, समीर खान, इंदरजीत शर्मा, महेंद्र सिंह राणावत, संतोष वर्मा, धर्मेंद्र शर्मा, विष्णु गहलोत आदि अन्य अभिभाषक तैयारी में लगे हुए हैं।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...