लघु उद्योग भारती द्वारा डिजाइन एंड डेवलपमेंट योजना जागरूकता कार्यक्रम
देवास। लघु उद्योग भारती देवास इकाई द्वारा IIT इंदौर (IA), MSME इंदौर के सहयोग से MSME मंत्रालय की डिजाइन एंड डेवलपमेंट योजना पर एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता राजकुमार मोहनानी (MSME), शुभम पूरे (IIT), अमन सिन्हा (IIT) रहे। कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष सतीश मुकाती, प्रांत सहसचिव प्रतीक गुप्ता विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत मां भारती एवं भगवान विश्वकर्मा शिव पूजन अर्चना से हुई। स्वागत भाषण देवास इकाई अध्यक्ष सुभाष शिंदे ने दिया। आयोजन में स्टार्टअप एवं MSME की विभिन्न योजनाओं की जानकारी सदस्यों को मिली। इस अवसर पर इकाई सचिव विजेंद्र उपाध्याय, कोषाध्यक्ष संजय कारपेंटर, संजय तलाटी, हरीश जैन, अखिलेश तिवारी, संकेत राय, पंकज चंद्रावत, राधेश्याम पाटीदार आदि सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन मुकेश वर्मा ने किया। आभार जितेंद्र जायसवाल ने माना।

0 Comments