Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

बजट से डिजिटल निवेश, नवाचार आधारित उद्यमिता और रोजगार सृजन में तेजी आएगी : मंत्री कश्यप

बजट से डिजिटल निवेश, नवाचार आधारित उद्यमिता और रोजगार सृजन में तेजी आएगी : मंत्री कश्यप

देवास। भाजपा कार्यालय पर शुक्रवार को पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया। केंद्रीय बजट 2026 को लेकर आयोजित पत्रकार वार्ता में भाजपा जिला अध्यक्ष रायसिंह सेंधव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में प्रस्तुत यह बजट विकसित भारत के संकल्पों को साकार करने वाला है। 
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री गौरव रणदीवे ने कहा कि केंद्रीय बजट केवल वित्तीय दस्तावेज नहीं बल्कि विकसित और आत्मनिर्भर भारत का विजन डॉक्यूमेंट है। उन्होंने कहा कि इस बजट से मध्यप्रदेश को व्यापक लाभ मिलेगा और वर्ष 2047 के विकसित भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने में यह मील का पत्थर सिद्ध होगा।
प्रदेश सरकार के उद्योग मंत्री चैतन्य काश्यप ने कहा कि यह बजट युवा शक्ति प्रेरित बजट है जिसका उद्देश्य तेज और सतत आर्थिक वृद्धि, क्षमता निर्माण और सभी क्षेत्रों को समान अवसर उपलब्ध कराना है। 
नेताओं ने कहा कि बजट में महिला छात्रावास स्थापना, सेवा क्षेत्र विस्तार, हेल्थ सेक्टर सुधार, कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों की दवाओं पर राहत, हेल्थ प्रोफेशनल्स प्रशिक्षण तथा ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के प्रावधान शामिल हैं। लखपति दीदी योजना, पशुपालन प्रोत्साहन, अमृत सरोवर योजना और स्थानीय उद्योगों को बढ़ावा देने वाले निर्णय ग्रामीण रोजगार और स्वरोजगार को नई दिशा देंगे। सेवा क्षेत्र, आईटी, पर्यटन, स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में निवेश से मध्यप्रदेश को नया आर्थिक आधार मिलेगा।
युवाओं और उद्योगों के लिए नए अवसर
पत्रकार वार्ता में कहा गया कि कंटेंट क्रिएटर लैब, पर्यटन गाइड प्रशिक्षण, खेल प्रोत्साहन और औद्योगिक निवेश से युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर तैयार होंगे। रक्षा बजट में वृद्धि, अधोसंरचना निवेश और नई आर्थिक जोन स्थापना से देश की सुरक्षा, आर्थिक मजबूती और आत्मनिर्भरता को बल मिलेगा। नेताओं ने कहा कि बजट आने वाले 10 से 20 वर्षों में भारत की आर्थिक दिशा तय करने वाला साबित होगा। इस अवसर पर पूर्व जिला अध्यक्ष बहादुर मुकाती, राजीव खंडेलवाल, महामंत्री राजेश यादव, मनीष सोलंकी, विजय सिंह जनोईखेडी, सह मीडिया प्रभारी प्रतीक सोलंकी तथा दिनेश सांखला उपस्थित रहे। कार्यक्रम की जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी कमल अहिरवार ने दी।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...