Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

मोइन खान बने यूनिवर्सिटी बास्केटबाल टीम कप्तान

मोइन खान  बने   यूनिवर्सिटी बास्केटबाल टीम  कप्तान

देवास। नगर  के होनहार एवं उभरते  बास्केटबॉल खिलाड़ी  मोइन खान को उनकी योग्यता के आधार पर राजीव गांधी प्रौद्योगिकी यूनिवर्सिटी
बास्केटबाल टीम का कप्तान बनाया गया। मोइन खान के पिता शिक्षक श्री निसार खान ने बताया कि मोइन खान ने 14 वर्ष   की आयु से अपना बास्केटबॉल खेल जीवन शुरू किया था।
जिला बास्केटबॉल संघ के  संजय पाटिल व मनीष परमार के मार्गदर्शन  इस युवा खिलाड़ी ने ओपन एवं स्कूल टूर्नामेंट में  भाग लिया तथा मिनी जूनियर, यूथ  नेशनल  टूर्नामेंट में अपना स्थान बनाया  ।इसके उपरांत ओपन  जूनियर में नेशनल प्रतियोगिता में हिस्सा लिया।  इन  सभी खेल उपलब्धि के आधार पर इनको कई जगह सम्मानित किया गया वर्तमान में   यह  एम आई टी उज्जैन में बीटेक के छात्र हैं ।   एमआईटी कॉलेज बास्केटबॉल टीम में कप्तान के रूप में उल्लेखनीय प्रदर्शन किया।  इसके आधार पर इन्हें राजीव गांधी प्रौद्योगिकी यूनिवर्सिटी का नेतृत्व करने का मौका मिला। यह स्पर्धा  तीन से आठ  फरवरी को उदयपुर राजस्थान में होगी। इस उपलब्धि पर नगर के शिक्षा विभाग खेल संस्थान के सभी पदाधिकारी ने हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...