Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

कौटिल्य एज्युकेशन अकेडमी में यातायात जागरूकता कार्यक्रम

कौटिल्य एज्युकेशन अकेडमी में यातायात जागरूकता कार्यक्रम

 देवास: पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा चलाए जा रहे यातायात जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत सड़क सुरक्षा – जीवन रक्षा विषय पर पुलिस अधीक्षक देवास श्री पुनीत गहलोद एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात) श्री हरनारायण बाथम के निर्देशानुसार कौटिल्य एज्युकेशन अकेडमी में यातायात जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम के दौरान यातायात थाना प्रभारी श्री पवन कुमार बागडी,सूबेदार गोविंद सिंह गौड़,सुबेदार राहुल चंदेले द्वारा अकेडमी के लगभग 200 छात्र- छात्राओं को यातायात नियमों की विस्तृत जानकारी दी गई। विद्यार्थियों को हेलमेट एवं सीट बेल्ट के उपयोग, निर्धारित गति सीमा, नशे की हालत में वाहन न चलाने, सड़क पार करते समय सावधानी, संकेतों के पालन एवं सुरक्षित यातायात व्यवहार के महत्व से अवगत कराया गया। अधिकारियों द्वारा छात्रों को न केवल स्वयं यातायात नियमों का पालन करने, बल्कि अपने परिवारजनों एवं समाज के अन्य लोगों को भी यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने हेतु प्रेरित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाकर बहुमूल्य जीवन की रक्षा करना रहा।
कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों द्वारा यातायात नियमों का पालन करने का संकल्प लिया गया। विद्यालय प्रशासन द्वारा पुलिस विभाग की इस पहल की सराहना की गई*।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...