Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

वृद्धजनों को निरोगी बनाने के लिए आयुष विभाग कटिबद्ध,,वृद्धाश्रम बसेरा में वृद्धजनों के बीच की कई गतिविधियाँ,,बुजुर्गों के शारीरिक, मानसिक, सामाजिक और आध्यात्मिक विकास का लक्ष्य,,आयुर्वेद, योग, पंचकर्म, ऋतुचर्या और होम्योपैथी के साथ निदान की पहलगतिविधि और स्वास्थ्य शिविर में कई बुजुर्गों को दिखाई राह

वृद्धजनों को निरोगी बनाने के लिए आयुष विभाग कटिबद्ध,,
वृद्धाश्रम बसेरा में वृद्धजनों के बीच की कई गतिविधियाँ,,
बुजुर्गों के शारीरिक, मानसिक, सामाजिक और आध्यात्मिक विकास का लक्ष्य,,
आयुर्वेद, योग, पंचकर्म, ऋतुचर्या और होम्योपैथी के साथ निदान की पहल
गतिविधि और स्वास्थ्य शिविर में कई बुजुर्गों को दिखाई राह
देवास। बुजुर्गों के शारीरिक, मानसिक, सामजिक और आध्यात्मिक विकास के बड़े लक्ष्य को लेकर उनके शारीरिक स्वास्थ्य के लिए आयुर्वेद, योग, पंचकर्म, ऋतुचर्या और होम्योपैथी के साथ निदान की पहल आयुष विभाग ने जिले में प्रारम्भ की है। देवास के बसेरा वृद्धाश्रम में आयोजित गतिविधि सह स्वास्थ्य शिविर में कई बुजुर्गों को स्वस्थ और प्रसन्न रहने की राहें सुझाई गई। स्वास्थ्य शिक्षा आधारित संवाद प्रदर्शनी के  आयोजन के साथ बुजुर्गों के बीपी-शुगर की जाँच भी की गई।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व जिला आयुष अधिकारी डॉ मोहन वर्मा ने बुजुर्गों के प्रति शासन की इस संवेदनशील सोच को महत्त्वपूर्ण कदम निरुपित किया। उन्होंने कहा कि यह सच्चे अर्थों में वृद्धजनों की सेवा की पहल है। जिन्होंने जीवन भर समाज की सेवा की, अब वृद्धावस्था में उनकी सेवा और उन्हें प्रसन्न रखने की कवायद स्वागतयोग्य है। जिला आयुष अधिकारी डॉ ममता जूनवाल ने कहा कि वृद्धजनों को निरोगी बनाने के लिए आयुष विभाग कटिबद्ध है और इस दिशा में विभाग ने आयुर्वेद तथा होम्योपैथी के शिविर आयोजित कर काम शुरू कर दिया है। डॉ प्रमोद जैन और पेंशनर संघ के जिला अध्यक्ष गंगासिंह सोलंकी ने भी वरिष्ठजनों को समाज के साथ जोड़कर उनके शारीरिक, मानसिक, सामजिक और आध्यात्मिक विकास के लिए लगातार काम करने पर ज़ोर दिया।
इससे पूर्व मनीष वैद्य ने कहा कि वृद्धजन हमारे समाज की ऐसी विरासत हैं, जिनके पास अपने जीवन से अर्जित ज्ञान के अनुभवों का बड़ा ख़ज़ाना है। उनकी सेवा हमारा नैतिक दायित्व भी है और समय की आवश्यकता है। हमारा समाज उनसे बहुत कुछ ग्रहण कर सकता है। बसेरा वृद्धाश्रम के प्रबंधक दिनेश चौधरी ने यहाँ चलने वाली गतिविधियों से अवगत कराते हुए कहा कि जब इन वृद्धजनों के चेहरे पर मुस्कान और ख़ुशी दिखती है तो मुझे लगता है कि अपने जीवन में कुछ सार्थक कर सका। होम्योपैथी चिकित्सा अधिकारी डॉ प्रीति बाला पाटीदार ने आभार व्यक्त किया। आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी डॉ सुभाषचन्द्र भार्गव तथा डॉ आलोक जैन ने शिविर की रूपरेखा प्रस्तुत की। डॉ नीरज गुप्ता, डॉ दीपेश सोलंकी, डॉ कल्पना चौहान तथा डॉ आकांक्षा कुशवाह ने गतिविधियों में सहयोग किया. सामाजिक सुरक्षा अधिकारी तमन्ना कोचले भी उपस्थित रहीं।
मध्यप्रदेश शासन के स्टेट एक्शन प्लॉन फॉर सीनियर सिटीज़न के अंतर्गत जिला प्रशासन, आयुष विभाग, सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग ने वरिष्ठजनों के लिए होलिस्टिक वेल-बीइंग शिविर का आयोजन शुक्रवार को वृद्धाश्रम बसेरा में किया। आयोजन में विनोद मालवीय, चतुर्भुज तिवारी, लीलाधर पवार, दिलीप पवार, सरिता पवार, गौरी जोशी आदि का सहयोग रहा।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...