Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

आईडीबीआई बैंक ने दी,दो सरकारी स्कूलों के बच्चों को चार कंप्यूटर की सौगात

आईडीबीआई बैंक ने दी,दो सरकारी स्कूलों के बच्चों को चार कंप्यूटर की सौगात
देवास। अपने सामाजिक सरोकार के तहत आईडीबीआई बैंक ने सीएसआर फंड से आज क्षेत्र के दो सरकारी स्कूलों के बच्चों को चार कंप्यूटर की सौगात दी। सामाजिक संस्था एक्ट ईव फाउंडेशन के समन्वय से आयोजित दोनों स्कूलों के बच्चों को कम्प्यूटर पाकर उनके चेहरों की खुशी देखते ही बनती थी। आईडीबीआय बैंक के शाखा प्रबंधक रोहित भदौरिया तथा एक्ट ईव फाउंडेशन अध्यक्ष मोहन वर्मा ने बताया कि स्कूलों की मांग पर दो कम्प्यूटर जवाहर नगर माध्यमिक शाला तथा दो कम्प्यूटर हवनखेड़ी के मीडिल स्कूल को भेंट किए गए। जवाहर नगर कार्यक्रम में अतिथि रूप में बैंक मैनेजर श्याम व्यास, वार्ड पार्षद रूपेश वर्मा, सीए एस एम जैन, शिक्षाविद विजय श्रीवास्तव, अशोक शर्मा, अमल बेरा सहित आशा दुबे, दीपाली फूलवानी, दीपा खोलगडे, रागीनी कानूनगो, रेखा अंबोदिया, रजनी ठाकुर थी। वहीं हवनखेड़ी में जनशिक्षक अरुण मिश्र, सरपंच प्रतिनिधि यूसुफ पटेल, शाला प्रबंधन समिति के पूर्व अध्यक्ष हकीम पटेल, समाजसेवी रशीद पटेल, अंजली साहू, अक्षिला शर्मा,मनीष प्रजापति, शहजाद बानो कुरैशी, प्रीति सिरोंजिया उपस्थित थे। इस अवसर पर अतिथियों ने सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए और उन्हें तकनीकि रूप से सक्षम बनाने के लिए दी जाने वाली इस भेंट के लिए बैंक और एक्ट ईव फाउंडेशन की सराहना की। जवाहर नगर में शाला प्रभारी प्राचार्य आशा दुबे ने तथा हवनखेड़ी में प्राचार्य यशवंत दयाल ने अतिथियों का स्वागत किया तथा बैंक और एक्ट ईव फाउंडेशन के प्रति आभार व्यक्त किया ।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...