Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

अ.भा. कायस्थ महासभा महिला प्रकोष्ठ ने किया हल्दी कंकू का आयोजन

अ.भा. कायस्थ महासभा महिला प्रकोष्ठ ने किया हल्दी कंकू का आयोजन
देवास। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा देवास की महिला प्रकोष्ठ द्वारा हल्दी कंकू का कार्यक्रम आयोजित किया गया। महिला शहर अध्यक्ष निकिता निगम ने बताया कि कार्यक्रम की संयोजिका शशी खरे महिला प्रदेश उपाध्यक्ष के निवास स्थान पर देवास जिले की चित्रांश बहनों ने मिलकर हल्दी कंकु का कार्यक्रम बड़े हर्षाेल्लास के साथ मनाया। सर्वप्रथम महिला कार्यकारिणी ने महिलाओं से संबंधित सामाजिक विषयों पर चर्चा की एवं पूरे वर्ष के कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की गई साथ ही वर्ष 20 26 की नई बीसी के विषय पर विस्तार से चर्चा की गई। सभी चित्रांश बहनों ने वर्ष के कार्यक्रमों को वार्षिक कैलेंडर के रूप में तैयार करने की सहमति दी। जिला एवं शहर कार्यकारिणी के सदस्यों द्वारा नवनिर्मित चित्रगुप्त वाटिका के निर्माण को शीघ्र अति शीघ्र पूर्ण करने के लिए सभी से अधिक से अधिक तन, मन और धन से सहयोग प्रदान करने की अपील की गईै कार्यक्रम में सभी चित्रांश बहनों ने एक दूसरे को तिलक लगाकर सुहाग की सामग्री प्रदान की एवं कई मनोरंजक कार्यक्रम संगीत एवं नृत्य के साथ प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम में वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष शिमला श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष प्रियंका श्रीवास्तव, संगठन सचिव लीला सक्सेना,कार्यकारिणी सदस्य रेखा भटनागर, विद्या निगम, वरिष्ठ सलाहकार  स्वाति श्रीवास्तव, सुधा श्रीवास्तव, कल्पना श्रीवास्तव, शिखा सक्सेना एवं शहर कार्यकारिणी की सचिव रश्मि श्रीवास्तव, सांस्कृतिक सचिव जय निगम, कार्यकारिणी सदस्य कविता श्रीवास्तव,रश्मि सक्सैना, उन्नति श्रीवास्तव ,मीरा खरे, अलका निगम, अनीता आदि उपस्थित रही। कार्यक्रम का समापन स्वल्पाहार के साथ किया गया। समस्त चित्रांश बहनों का आभार शशि खरे प्रदेश उपाध्यक्ष द्वारा मना गया।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...