Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

पेंशनर एवं वरिष्ठ नागरिक कल्याण संघ की प्रदेश कार्य समिति की बैठक देवास में संपन्न

पेंशनर एवं वरिष्ठ नागरिक कल्याण संघ की प्रदेश कार्य समिति की बैठक देवास में संपन्न

देवास। 8 फरवरी को पेंशनर एवं वरिष्ठ नागरिक कल्याण संघ की प्रदेश कार्य समिति की बैठक देवास में आयोजित की गई। बैठक के मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष उजागर सिंह चौहान कार्यक्रम की अध्यक्षता संघ के संरक्षक एम एल  मालवीय देवड़ा एवं विशेष अतिथि देवास जिला अध्यक्ष देवी शंकर तिवारी रहे। अतिथियों द्वारा मां सरस्वती का पूजन अर्चन कर सरस्वती वंदना की गई तत्पश्चात देवास जिले की ओर से समस्त अतिथियों का मोतियों की माला और पेंशनर संघ का दुपट्टा औड़ा कर स्वागत जिला अध्यक्ष देवी शंकर तिवारी, जिला सचिव अरविंद शर्मा, जिला सह सचिव कांतिलाल पटेल ने किया। सर्वप्रथम प्रदेश से आए हुए प्रतिनिधियों ने अपना अपना परिचय दिया। तत्पश्चात पिछली बैठक की कार्यवाही का विवरण प्रदेश महामंत्री हरिहर शर्मा द्वारा विस्तार से वाचन किया गया एवं संघ द्वारा की गई कार्रवाई से सभी को अवगत कराया। तत्पश्चात सभी जिलों के एक-एक प्रतिनिधि द्वारा अपने-अपने जिले की वर्ष भर की गतिविधि प्रस्तुत की गई। देवास से एम एल मालवीय देवड़ा, मुरैना से आर सी शर्मा, उज्जैन से जिला अध्यक्ष अरविंद भटनागर, जी एस उदेनिया दतिया, सुरेश रतलाम एवं गुना मंदसौर आदि जगहों के प्रतिनिधि ने अपने-अपने जिले की वर्ष भर की गतिविधि का वाचन किया। कार्यक्रम के पश्चात दिवंगत पेंशनर साथियों घनश्याम श्रीवास्तव कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष एवं अन्य को श्रद्धांजलि दी गई। बैठक के मुख्य एजेंडा वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष का कार्यकाल अप्रैल 2026 में समाप्त होने पर प्रदेश अध्यक्ष हेतु देवास जिला अध्यक्ष पण्डित देवीशंकर तिवारी का नाम प्रस्तावित किया गया उपस्थित सभी सदस्यों ने सहमति प्रदान की इस विषय को प्रदेश कि साधारण सभा में अनुमोदन हेतु रखा जायेगा। धारा 49 ,6, को हटाए जाने, लंबित एरियर के भुगतान हेतु, महंगाई भत्ते की किस्त दिए जाने हेतु, प्रत्येक जिले स्तर पर एवं प्रदेश स्तर पर ज्ञापन दिए जाने का निर्णय लिया शासन से पुरज़ोर मांग कर तत्काल मांग पूरी करने हेतु आवेदन दिए जाएं। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष लक्ष्मी नारायण मोहरी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य ओ पी सोलंकी, जिला उपाध्यक्ष अरुण कुमार शैव्य, उपाध्यक्ष रामलाल लुवानिया, तहसील शाखा के अध्यक्ष प्रमोद भावसार, राधेश्याम जोशी, राधेश्याम सोलंकी, बी एल मोदी, राम प्रसाद खराडिया, कालुराम नवगोत्री, जगदीश जायसवाल, गोवर्धनसिंह जलखेडिया आदि सदस्य उपस्थित है। संचालन प्रदेश महामंत्री हरिहर शर्मा द्वारा किया गया एवं आभार प्रदर्शन देवास जिला सचिव अरविंद शर्मा ने माना।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...