Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

पंद्रह दिन में रसलपुर ब्रिज निर्माण की गति में तेजी नहीं आए तो भूख हड़ताल,,पं. रितेश त्रिपाठी ने लिखा जिलाधीश को पत्र

पंद्रह दिन में रसलपुर ब्रिज निर्माण की गति में तेजी नहीं आए तो भूख हड़ताल,,
पं. रितेश त्रिपाठी ने लिखा जिलाधीश को पत्र
देवास। पं. रितेश त्रिपाठी ने जिलाधीश को पत्र लिखकर रसलपुर ब्रिज का निर्माण की गति बढ़ाने तथा दुर्घटनाओं को रोकने की मांग की है। श्री त्रिपाठी ने पत्र में बताया कि देवास इंदोर मार्ग पर रसुलपुर बायपास चौराहा पर विगत दो तीन वर्षो से ब्रिज का कार्य बहुत ही धीमी गति से चल रहा है। जिसके कारण हजारों छात्र छात्राओ और इंदौर देवास अपडाउन करने वाले नागरिकों को परेशानी का सामना प्रतिदिन करना पड़ रहा है। निर्माण कंपनी द्वारा वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था इस प्रकार से नहीं की गई है कि आवागमन सुचारू रूप से चल सके। आपसे निवेदन है कि संबंधित निर्माण एजेंसी एवं विभाग के अधिकारियों को निर्देशित करें कि कार्य की गति बढ़ाई जाए एवं आवागमन में सुगमता आए। यहां पर आए दिन दुर्घटनाएं हो रही है जिसमें कई लोग अपनी जान गवां चुके है। 15 दिनों में कार्य की गति को बढ़ाने एवं वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था हेतु निर्देशित करने का कष्ट करें। अन्यथा मेरे द्वारा भूख हड़ताल की जाएगी।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...