देवास। संत शिरोमणि रविदास जी महाराज की जन्म जयंती पर निकाले गए चल समारोह में अपना अमूल्य योगदान देकर चल समारोह कार्यक्रम को सफल बनाने वाले समाजसेवियों, सेवादारों का अखिल भारतीय संत शिरोमणि रविदास गुजराती समाज सेवा समिति रेवाबाग द्वारा सम्मान किया गया। कार्यक्रम में रविदास गुजराती समाज देवास के अध्यक्ष बलराम पंचोली ने संत रविदासजी महाराज के जीवन और विचारों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि संत रविदासजी सामाजिक समानता, न्याय, मानवता के पक्षधर थे। इस अवसर पर क्षेत्रीय पार्षद सोनू परमार, पूर्व टीआई रमेश कलथिया, पूर्व पार्षद मुकेश थावलिया, संतोष पंचोली, सुरेश थावलिया, मनोज हिनोरे, सतीश पंचाल, अमरसिंह हिनोरे, भेरुलाल सूर्यवंशी, दुर्गेश पंचोली, लाखन भिमोदिया,ईश्वर परासिया, उमराव चौवीसिया, सूबेदार रामचंद्र आदि समाज बंधु उपस्थित थे। यह जानकारी अखिल भारतीय संत शिरोमणि रविदास गुजराती समाज सेवा समिति के रविंद्र पंचोली ने दीं।

0 Comments